फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Make quality disposal of inquiries

विवेचनाओं का करें गुणवत्तापूर्ण निस्तारण

Fri, 16 Sep 2022 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Make quality disposal of inquiries
मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बुधवार की रात को आवास स्थित कैंप कार्यालय पर जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ गोष्ठी की। गोष्ठी में महिला संबंधी अपराध, एससीएसटी एक्ट से संबंधित अपराध, अन्य गंभीर अपराधों की सर्किल वार समीक्षा की गयी। लम्बित विवेचनाओं का गुण-दोष के आधार पर निस्तारण करने व अपराध पर अंकुश लगाने की कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

आयोग से संबधित जांच व अन्य जांचों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का निर्देश दिया। समय-समय पर जनपद में पुलिस कार्रवाई से संबंधित चलाए जाने वाले अभियानों को सफल बनाने का निर्देश दिया। आगामी त्योहारों व शारदीय नवरात्र मेला को सकुशल संपन्न कराने के लिए क्षेत्र भ्रमण कर शांति व कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्रीकांत प्रजापति, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन महेश सिंह अत्रि, सीओ सिटी प्रभात राय, सीओ लालगंज परमानंद कुशवाहा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed