फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Make more and more farmers benefit from the schemes by publicity: DM

प्रचार कर योजनाओं का अधिक से अधिक किसानों को पहुंचाएं लाभ: डीएम

Thu, 02 Sep 2021 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Make more and more farmers benefit from the schemes by publicity: DM
कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारीओं के साथ बैठक करते डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार । - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला औद्यानिक मिशन समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने इस योजना के तहत दी जाने वाली सुविधाओं का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक किसानों को लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया। जिला उद्यान अधिकारी मेवाराम ने चालू वित्तीय वर्ष में जिलाधिकारी व समिति के सदस्यों को विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं में एकीकृत बागवानी विकास मिशन, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना पर विस्तार से जानकारी दी। उद्यान अधिकारी ने समिति को जानकारी देेते हुए बताया कि लाभार्थी का चयन आनलाइन पंजीकरण सूची से प्रथम आवक-प्रथम पावक के आधार पर किया जा रहा। आवंटित 118 के सापेक्ष अभी तक मात्र 15 लोगों की ओर से आनलाइन आवेदन किया गया है। जनपद में जिला उद्यान विभाग की देखरेख में 250 हेक्टेयर प्रक्षेत्र में केले की खेती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed