फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Make malnutrition free district

कुपोषण मुक्त बनाएं जिला

Fri, 22 Dec 2017 12:17 AM IST
mirzapur news
mirzapur news Updated Fri, 22 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में शबरी संकल्प अभियान के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे ने मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि कुपोषण मुक्त जनपद बनाने के लिए सभी लोगों का सहयोग अपेक्षित है। जन सहयोग बिना कोई भी कार्य संभव नही है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि मिर्जापुर सहित 39 जनपदों में शबरी संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए प्रत्येक ब्लॉक के सात कर्मचारियों को लखनऊ में प्रशिक्षित जनपदीय अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया था। सभी अधिकारी पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करें। जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों में कुपोषण दूर करने के लिए राज्य सरकार ने अब शबरी संकल्प अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन

एक नवंबर से शबरी संकल्प योजना लागू कर दी गई है। इसमें शून्य से तीन और तीन और तीन से पांच वर्ष तक के बच्चों का वजन लिया जाएगा। इसके बाद इसका डाटा तैयार कर ऑनलाइन किया जाएगा। कुपोषित बच्चों को पीली और अतिकुपोषित बच्चों को लाल श्रेणी में रखा जाएगा। बच्चों के वजन की नियमित ट्रैकिंग ऑनलाइन की जाएगी। इसमें आंगनबाड़ी की सेवाओं के अलावा अन्य विभागों की योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा। दिसंबर 2018 तक कुपोषण में दो फीसदी की कमी लाना प्रस्तावित है। लाभार्थियर्ढों को अनुपूरक पोषाहार, राशन कार्ड, राशन कार्ड से मिलने वाला अनाज वितरण होगा। सभी अधिकारी इस योजना को समय से पूरा करने व लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अभी से प्रयास शुरू कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. बीएस राय ने कहा कि कुपोषण मुक्त बनाने तथा बच्चों और गर्भवती माताओं को संतुलित आहार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह आदि         मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed