फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Majhawan Assembly Suchismita created history winning 2017 assembly elections first woman MLA

मझवां विधानसभा : शुचिस्मिता ने 2017 का विस चुनाव जीतकर बनाया था इतिहास, इस सीट से बनी थीं पहली महिला विधायक

Sun, 24 Nov 2024 10:53 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 24 Nov 2024 10:53 AM IST
सार

Mirzapur News : मिर्जापुर के मझवां विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव सीट पर भाजपा की शुचिस्मिता माैर्य ने जीत दर्ज किया है। इसी सीट पर वे दूसरी बार लगातार जीती हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने मतगणना स्थल पर ही नवनिर्वाचित विधायक को जीत का प्रमाणपत्र दिया है।

विज्ञापन
Majhawan Assembly Suchismita created history winning 2017 assembly elections first woman MLA
शुचिस्मिता मौर्य को जीत का प्रमाण पत्र देतीं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर के मझवां विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव 4922 मतों से जीतकर भाजपा प्रत्याशी शुचिस्मिता मौर्य ने इतिहास बना दिया। वह पहली ऐसी महिला बन गईं, जो कि मझवां क्षेत्र से दूसरी बार चुनाव जीतने में सफल रहीं। उन्होंने 2017 का विधानसभा चुनाव जीता था।

विज्ञापन




अब उपचुनाव में जीत हासिल की है। इससे पहले मझवां विधानसभा क्षेत्र से कोई दूसरी महिला विधायक नहीं बन सकी। शुचिस्मिता ने सपा प्रत्याशी डॉ ज्योति बिंद को कड़े मुकाबले में हराया है। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने मतगणना स्थल पर ही नवनिर्वाचित विधायक को जीत का प्रमाणपत्र दिया है।
विज्ञापन


मझवां विस क्षेत्र के उपचुनाव की मतगणना शनिवार की सुबह आठ बजे से बथुआ स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में शुरू हुई। मतगणना का पहला रुझान सुबह नौ बजे तक आ गया। पहले ही राउंड से भाजपा प्रत्याशी शुचिस्मिता मौर्य ने बढ़त बना ली थी। हालांकि 11वें से 20वें राउंड की मतगणना के दौरान उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुचिस्मिता की जो बढ़त छह हजार मतों से ज्यादा की थी, वह घट कर एक हजार तक पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 इससे भाजपा खेमे की बेचैनी भी बढ़ी, लेकिन 34वें राउंड तक शुचिस्मिता ने 77,737 मत हासिल करके जीत हासिल कर ली। उन्होंने सपा की डॉ. ज्योति बिंद को 4,922 मतों से हराया है। डाॅ. ज्योति बिंद को 72,815 मत मिले हैं। बसपा प्रत्याशी दीपक तिवारी उर्फ दीपू तिवारी को तीसरे स्थान पर रहना पड़ा है। दीपक तिवारी को 34,917 वोट मिल सके हैं।  

छह माह में दो चुनाव, पहले पिता फिर बेटी हारी
शुचिस्मिता मौर्य इसी सीट से 2017 में विस चुनाव जीत चुकी हैं। तब शुचिस्मिता ने बसपा प्रत्याशी डाॅ. रमेश बिंद को हराया था। डाॅ. रमेश बिंद वर्तमान सपा प्रत्याशी व प्रमुख प्रतिद्वंदी डाॅ. ज्योति बिंद के पिता हैं। करीब छह महीने पहले हुए लोस चुनाव में डाॅ. रमेश बिंद को भी हार का सामना करना पड़ा था। 

शुचिस्मिता मझवां क्षेत्र की पहली भाजपा प्रत्याशी हैं, जिन्होंने पहले पिता, फिर बेटी को चुनाव में हराया। उन्होंने रमेश बिंद को 41,159 मताें के अंतर से हराया था। डाॅ. रमेश बिंद भी दूसरे स्थान पर थे। अब उनकी बेटी डाॅ. ज्योति बिंद भी दूसरे स्थान पर रहीं।

Majhawan Assembly Suchismita created history winning 2017 assembly elections first woman MLA
मझवां विधानसभा सीट पर चुनाव परिणाम आने के बाद कार्यकर्ताओं ने शुचिस्मिता को खिलाई मिठाई। - फोटो : अमर उजाला
पहले राउंड से आगे रही भाजपा पर आखिरी तक अटकी रहीं सांसें
भाजपा की जीत के संकेत पहले ही राउंड की मतगणना से मिल गए थे, लेकिन मुकाबला आखिरी राउंड तक कांटे का दिखा। इससे सांसें अटकी रहीं। सपा-भाजपा नेता और उनके समर्थक बेचैन दिखे। पहले राउंड में भाजपा को 3035 मत मिले, जबकि सपा को 1578 मत मिल सके। 

बसपा को 867 मत प्राप्त हुए। 11वें राउंड में सपा को 2785 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी को 2297 मत ही मिल सके। इसी तरह 12वें, 13वें, 14वें, 16वें और 18वें राउंड की मतगणना में भी सपा को ज्यादा वोट मिले, लेकिन वह बढ़त बनाने में नाकाम रही। दूसरे स्थान पर ही रहना पड़ा है। मतगणना 34वें राउंड तक चली और भाजपा प्रत्याशी के जीत का एलान हो गया।

आठ प्रत्याशियों से आगे रहा नोटा 
मझवां विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में नोटा को भी लोगों ने पसंद किया। मतदाताओं ने आठ प्रत्याशियों से ज्यादा मत नोटा को दिए हैं।  2027 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया है। इस उपचुनाव में 50.41 फीसदी मतदान हुआ  था। शनिवार को 14 टेबल पर 34 राउंड की मतगणना कराई गई। पहले बैलेट पेपर, फिर सर्विस मत गिने गए, फिर ईवीए का स्ट्रांग रूम खोला गया। 

निषाद पार्टी को नहीं मिली सीट, भाजपा ने अपने पास रखी
मझवां विधानसभा सीट 2022 में निषाद पार्टी के पास थी। भाजपा के सहयोग से डॉ विनोद बिंद ने चुनाव जीता था, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने विनोद को भदोही से लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बना दिया। विनोद चुनाव जीत गए। इस वजह से मझवां सीट खाली हो गई और उपचुनाव हुआ। निषाद पार्टी चाहती थी कि उपचुनाव में भी सीट मिले, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भाजपा ने सीट अपने पास ही रखी। इसी का नतीजा रहा कि निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद ने चुनाव प्रचार से किनारा कर लिया। सक्रियता से चुनाव प्रचार नहीं किया।

प्रत्याशियों को मिले मत

प्रत्याशी मतों की संख्या
शुचिस्मिता मौर्य, भाजपा 77737
डॉ. ज्योति बिंद, सपा 72815
दीपक तिवारी, बसपा 34927
डॉ. अखिलेश द्विवेदी  1337
प्रकाश चंद्र मौर्य     1287
राधिका सिंह 406
विशाल 490
शंभूनाथ 3529
शिवपूजन 1033
स्वयंबर 881
प्रह्लाद 897
राजेश 1621
रामलखन 2654
नोटा 2035
अस्वीकृत मतों की संख्या 16

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed