फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Majhawan Assembly Social engineering not work by-election Pushpalata got 52990 votes last election

मझवां विधानसभा : उपचुनाव में काम नहीं आई सोशल इंजीनियरिंग, पिछले चुनाव में पुष्पलता को मिले थे 52990 मत

Sun, 24 Nov 2024 11:02 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 24 Nov 2024 11:02 AM IST
सार

Mirzapur News : मिर्जापुर के मझवां विधानसभा क्षेत्र में ब्राह्मण, बिंद व दलित मतदाता ज्यादा हैं। इसी को ध्यान में रखकर बसपा ने दीपू तिवारी को प्रत्याशी बनाया था। भाजपा की सियासी गणित ने विपक्षी पार्टियों की कई योजनाओं को धराशाई दिया।

विज्ञापन
Majhawan Assembly Social engineering not work by-election Pushpalata got 52990 votes last election
मझवां विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग करने पहुंचीं महिला मतदाता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बसपा ने इस बार सोशल इंजीनियरिंग के तहत दीपू तिवारी को मैदान में उतारा था। मझवां विधानसभा क्षेत्र में ब्राह्मण, बिंद व दलित मतदाता ज्यादा हैं। बसपा ने ब्राह्मण प्रत्याशी उतारकर ब्राह्मण और दलित मतदाताओं को साधने की कोशिश की। 

विज्ञापन


शुरुआत में लगा था कि बसपा को इसका लाभ मिल रहा है। पिछले चुनाव में तीसरे नंबर पर रही पुष्पलता बिंद को 52990 मत मिले थे, जबकि एनडीए प्रत्याशी डाॅ. विनोद बिंद भी मैदान में थे। 
विज्ञापन


माना जा रहा था कि एससी मतदाताओं का मत पुष्पलता को अधिक मिला, परंतु इस बार चुनाव में बसपा प्रत्याशी को 34927 मत मिल पाए।  

सपा जिलाध्यक्ष ने प्रशासन पर लगाया आरोप
मझवां विधानसभा उपचुनाव में मतगणना पूरी होने के बाद सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा गलत परंपरा डाल रही है। इसकी वजह से लोकतंत्र को खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने उपचुनाव में प्रशासन और पुलिस पक्षपात करने का आरोप लगाया। भाजपा के लिए वोटिंग करवाने का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मतदान के दौरान पुलिस ने एक महिला को पीटा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी से लेकर कांस्टेबल व प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी सब सक्रिय हो गए थे। शासन-प्रशासन के दम पर वोट डलवाए गए थे। कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी। 

प्रियंका के जीतने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
वायनाड में कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका गांधी की जीत होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी है। उन्होंने आवास विकास कॉलोनी के पास एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य व मीडिया प्रभारी मिन्हाज अहमद छोटे खान ने वायनाड व झारखंड की जनता को बधाई देते हुए  कहा कि अब  देश की जनता की आवाज को लोकसभा के अंदर प्रियंका गांधी मजबूती से रखेंगी।  

जनता की आवाज को  लोकसभा के अंदर उठाएंगी।  कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे ने प्रियंका गांधी को बधाई देते हुए कहा कि अब लोकसभा के अंदर गरीब जनता की आवाज को प्रियंका गांधी  मजबूती से उठाएंगी। 

इस अवसर पर कपिल कुमार सोनकर, राजेंद्र विश्वकर्मा, रामकुमार प्रजापति, विमल शंकर पांडेय, बृजेश कुमार, नागेंद्र भारती आदि थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed