{"_id":"67ac1fb2bccd7fd9a3033971","slug":"maha-kumbh-2025-devotees-came-in-vindhyachal-dham-mirzapur-took-bath-in-ganga-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाकुंभ का पलट प्रवाह : विंध्याचल धाम में बही आस्था की बयार..., गंगा स्नान कर लगाए मां के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाकुंभ का पलट प्रवाह : विंध्याचल धाम में बही आस्था की बयार..., गंगा स्नान कर लगाए मां के जयकारे
Wed, 12 Feb 2025 09:42 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 12 Feb 2025 09:42 AM IST
सार
महाकुंभ और माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर विंध्य धाम में भी श्रद्धालुओं को सैलाब दिखा। कतारबद्ध होकर मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन किए। इसके बाद मंदिर में प्रसाद भी ग्रहण किया।
विज्ञापन
विंध्यधाम में मां की आरती उतारते पुरोहित और दर्शन के लिए कतारबद्ध भक्त।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Mahakumbh 2025 : माघी पूर्णिमा पर महाकुंभ पलक प्रवाह के बीच बुधवार को विंध्याचल में भक्तों का रेला उमड़ा रहा। गंगा स्नान के साथ ही भक्तों ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। मंगला आरती से पहले माला-फूल, नारियल चुनरी और माता का प्रसाद लिए श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए कतर वध रहे।
विज्ञापन
शंख, नगाड़े व घंटे की गूंज व माता के जयकारे से मंदिर परिसर गूंज उठा। गुंबद हवन कुंड का परिक्रमा करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। माता के दर्शन के बाद मां काली व अष्टभुजी देवी के लोगों ने दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन
माघी पूर्णिमा पर बुधवार को श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। नगर और ग्रामीण अंचलों में गंगाघाट भोर से ही गुलजार हो गए थे। स्नान के बाद लोगों ने विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर दर्शन पूजन किया। नगर में बरियाघाट, पक्काघाट, संकठाघाट, नारघाट में स्नानार्थियों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने श्री ताड़केश्वर महादेव व पंचमुखी महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। लोगों ने यथाशक्ति दान भी किया। जिगना, माघी पूर्णिमा पर काशी सरपती, गौरा, हरगढ़, नीवीगहरवार, गोगांव, चेहरा, नौगांव, जोपा, नदिनी, चडेचा, भिलगौर, डंगहर, दुगौली, उंचडीह, बबुरा, कोठरा मिश्रान, मिश्र पुर, बसेवरा व नगवासी आदि गंगाघाटों पर लोगों ने स्नान, ध्यान किया।
चुनार, नगर के शिवालाघाट, बालूघाट, संतोषी माता मंदिर घाट, बावन जी घाट, रामघाट, सहित अन्य घाटों पर स्नान ध्यान किया। पड़री,गंगा में स्नान करने के बाद लोगों ने मां चंडिका देवी का दर्शन पूजन किया। कछवां, बरैनी गंगा घाट सहित अन्य का रेला उमड़ रहा। इस अवसर पर गंगा के किनारे स्थित मंदिरों में लोगों ने दर्शन-पूजन किया।