{"_id":"67eabc1493c62037830daefb","slug":"magic-van-returning-from-gadbadra-dham-overturned-one-woman-died-seven-devotees-injured-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: गड़बड़ा धाम से लौट रही मैजिक पलटी..., एक महिला की मौत, मची चीख-पुकार; सात श्रद्धालु घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गड़बड़ा धाम से लौट रही मैजिक पलटी..., एक महिला की मौत, मची चीख-पुकार; सात श्रद्धालु घायल
Mon, 31 Mar 2025 09:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 31 Mar 2025 09:30 PM IST
सार
चुनार निवासी एक परिवार गड़बड़ा धाम दर्शन कर लाैट रहा था। सोमवार की दोपहर उनकी मैजिक डिवाइडर से टकराई गई। हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा, जहां एक महिला की माैत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के माैके पर माैजूद पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जापुर में लालगंज क्षेत्र के लालगंज-दीपनगर मार्ग पर खजुरी ओवरब्रिज के पास सोमवार को दोपहर में एक मैजिक डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में मैजिक सवार एक महिला की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन
चुनार मगरहा निवासी एक परिवार के आठ लोग सुबह मैजिक से हलिया क्षेत्र के गड़बड़ा धाम दर्शन करने गए थे। दोपहर में घर लौटते समय खजुरी ओवरब्रिज के पास उनकी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। दुर्घटना के बाद चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
कुछ देर बाद पहुंची पुलिस सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले गई, जहां चिकित्सकों ने गुड्डी (40) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, राम दुलार (60), उनकी पत्नी बदामी (55), नेतराम राय (40), आशा कुमारी (26), पूनम कुमारी (22), कृष्णा (11) और युवराज (15) का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
बादामी, राम दुलार और नेतराम की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि मैजिक पलटने से महिला की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।