{"_id":"eff0eb9c6ecd0d925c10b9084ada2ceb","slug":"maa-vindhyawasini-worshiped-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदिशक्ति के दरबार में पांच लाख भक्तों ने शीश नवाया, जयकारे की गूंज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदिशक्ति के दरबार में पांच लाख भक्तों ने शीश नवाया, जयकारे की गूंज
संवाददाता विंध्याचल।
Updated Mon, 19 Oct 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
पहाड़ पर विराजमान मां काली और अष्टभुजी देवी के भव्य स्वरूप का दर्शन-पूजन करने के लिए श्रद्घालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन-पूजन करने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्घालु मां काली और अष्टभुजी देवी के पावन दरबार में जाकर बड़े ही श्रद्घाभाव से शीश नवाया। फूलों से किया गया मां का भव्य श्रृंगार का दर्शन पाकर श्रद्घालु निहाल हो उठे। घंटा-घड़ियाल, शंख एवं माता के जयकारे से पूरा धाम परिसर गुंजायमान हो रहा था। मां का दर्शन-पूजन करने के बाद भक्तों ने पहाड़ पर लंगूरों को चना आदि खिलाया, वहीं मां काली के दरबार में रक्षा सूत्र बांधकर मन्नतें मांगी। धाम में भोर से देर रात तक दर्शन-पूजन को तांता लगा रहा।
विज्ञापन