{"_id":"6941af93dbe741dd540cc5da","slug":"lowest-purchase-yet-the-fci-center-was-found-locked-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-145218-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सबसे कम खरीद, फिर भी एफसीआई केंद्र पर बंद मिला ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सबसे कम खरीद, फिर भी एफसीआई केंद्र पर बंद मिला ताला
विज्ञापन
मंडी समिति परिसर मेंं धान की सफाई करते श्रमिक, स्रोत संवाद
केस एक
मंडी समिति परिसर स्थित भारतीय खाद्य निगम के धान क्रय केंद्र पर सोमवार तक 20 किसानों से 11530 क्विंटल धान की खरीद की गई है। यह केंद्र प्राय: बंद रहता है। सोमवार को जब एसडीएम सदर गुलाबचंद्र ने निरीक्षण किया तो उस समय भी यह बंद था। एसडीएम ने इसकी रिपोर्ट डीएम काे दी है।
केस दो
क्षेत्रीय सहकारी समिति अदलहाट धान क्रय केंद्र पर 20,000 क्विंटल धान खरीद के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक मात्र 20 किसानों से 1300 क्विंटल धान की खरीद हुई है। 265 किसानों ने पंजीकरण कराया है। केंद्र प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि इस क्षेत्र में खेतों में पानी भरने के कारण धान की कटाई व मड़ाई का काम विलंब से हुआ। इसलिए खरीद कम हुई है।
मिर्जापुर। जिले में एक नवंबर से धान खरीद हो रही है। जिले में अब तक 11601 किसानों से 649190 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। 35338 किसानों ने पंजीकरण कराया है। इसमें कुछ एजेंसियों की खरीद बहुत कम है। पटेहरा में पथरौर सहकारी समिति पर 16000 क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य है। 3600 क्विंटल की खरीद हो चुकी है। कलवारी क्रय केंद्र पर 100 किसानों का 9000 क्विंटल धान खरीद हुई। क्रय केंद्र प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि बोरे की कमी है। जमालपुर क्षेत्र में 10 धान क्रय केंद्र पर 124000 क्विंटल का लक्ष्य था। इसमें अब तक 56000 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। जिगना मे छानबे ब्लॉक में 15 धान क्रय केंद्र से 227000 क्विंटल के सापेक्ष सोमवार तक 111 क्विंटल धान की खरीद की गई है। भटेवरा स्थित खाद्य व रसद विभाग गैपुरा ए केंद्र का संचालन नहीं हो रहा है। लालगंज में 140 किसानों से 5800 क्विंटल धान की खरीद हुई है। वरिष्ठ विपणन अधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि किसानों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर सूचना भेजी जा रही है। सक्तेशगढ के तेंदुआ कला में धान क्रय केंद्र पर 15000 क्विंटल का लक्ष्य था अब तक 4800 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। हलिया में अहुगी कलां समिति पर धान खरीद का लक्ष्य 25 हजार क्विंटल के सापेक्ष 5600 क्विंटल की खरीद हुई है। राजगढ़ में हाट शाखा द्वारा खोले गए क्रय केंद्र पर 7042.20 क्विंटल धान 110 किसानों से खरीदा गया। वहीं, हाट शाखा का केंद्र नंबर दो पर 121 किसानों से 7380.80 क्विंटल धान क्रय किया गया। साधन सरकारी समिति केंद्र पर 51 किसानों से 2689.40 क्विंटल धान क्रय किया गया। ड्रमंडगंज में सरकारी धान क्रय केंद्र महोगढी में 15000 क्विंटल के सापेक्ष 1552 क्विंटल धान की खरीद हुई है। केंद्र प्रभारी रामानंद पांडेय ने बताया कि पेयजल के साथ किसानों के बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है। भांवा में बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति लिमिटेड पचोखरा खुर्द से 20 हजार क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 80 किसानों से 4637.20 क्विंटल धान की खरीदारी हो पाई है। पड़री में विकासखंड पहाड़ी में हाट शाखा पड़री के प्रभारी दीपिका बरनवाल ने बताया कि 20000 क्विंटल के सापेक्ष 80 किसानों से अब तक 3000 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। शुरू में बोरे की कमी तथा धान मिल का निर्धारण न होने से शुरू में धान की खरीद धीमी थी। चुनार में चेचरी मोड़ के दो धान क्रय केंद्र पर कुल 25000 क्विंटल धान खरीद के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 9900 क्विंटल धान की खरीद 195 किसानों से हुई है। केंद्र प्रभारी श्वेता पांडेय ने बताया कि दस दिनों से धान खरीद में तेजी आई है।