फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Lover set fire by pouring petrol in married girlfriend inlaws house both scorched

Mirzapur: प्रेमिका के ससुराल पहुंचे प्रेमी ने पेट्रोल डालकर लगाई आग, दोनों झुलसे, जून में हुई थी शादी

Wed, 19 Oct 2022 11:30 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 19 Oct 2022 11:30 PM IST
सार

मिर्जापुर जिले के एक गांव में बुधवार को प्रेमिका के ससुराल पहुंचे प्रेमी ने आत्मदाह की नीयत से पेट्रोल डालकर आग लगा लिया। परिजनों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। घटना में दोनों झुलस गए।

विज्ञापन
Lover set fire by pouring petrol in married girlfriend inlaws house both scorched
युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास - फोटो : Social Media

विस्तार

मिर्जापुर जिले के एक गांव में बुधवार को प्रेमिका के ससुराल पहुंचे प्रेमी ने आत्मदाह की नीयत से पेट्रोल डालकर आग लगा लिया। परिजनों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। घटना में दोनों झुलस गए। उनका उपचार वाराणसी के अस्पताल में चल रहा है। जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय युवती का विवाह इसी वर्ष जून माह में मिर्जापुर के चुनार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुआ है।

विज्ञापन


विवाहिता की भाभी का मायका वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में है। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र निवासी युवक एक युवक से उसका प्रेम संबंध था। शादी के बाद विवाहिता मायके चली गई थी। बीते सोमवार को वह अपने ससुराल चुनार थाना क्षेत्र के गांव आई। बुधवार को दोपहर बाद विवाहिता का प्रेमी उसके ससुराल पहुंच गया।

विज्ञापन

विवाहिता ने किसी तरह से खोला दरवाजा

घर के पुरुष काम से बाहर गए थे। विवाहिता की जेठानी और सास पास के खेत में काम कर रही थीं। महिला के प्रेमी मौका पाकर कमरे में घुस कर अंदर से कुंडी लगा दिया और पेट्रोल डालकर आग लगा दिया। घर में आग लगी देख जेठानी और सास विवाहिता के कमरे की तरफ दौड़ पड़े और कमरे का दरवाजा पीटने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद विवाहिता ने किसी तरह दरवाजा खोला। घरवालों ने विवाहिता को उसके प्रेमी के साथ बाहर निकाला। इसके बाद विवाहिता को ससुराल के लोग इलाज के लिए वाराणसी स्थित कबीर चौरा अस्पताल ले गए, जबकि उसका प्रेमी वहीं पड़ा रहा।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर भिजवाया। चुनार सीओ रामानंद राय ने बताया कि आग लगने से दोनों झुलसे हैं। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed