{"_id":"6949a439f4ba89cd7d07c14f","slug":"looking-for-supply-links-of-syrup-in-nepal-and-bangladesh-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-145573-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: नेपाल और बांग्लादेश में सिरप की आपूर्ति के लिंक की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: नेपाल और बांग्लादेश में सिरप की आपूर्ति के लिंक की तलाश
विज्ञापन
मिर्जापुर। मिर्जापुर में फर्म बनाकर कोडीनयुक्त कफ सिरप मंगाने वाले दो वितरकों के दुकान पर कोडीनयुक्त कफ सिरप नहीं आई पर खाते में करोड़ों रुपए आ गए। आखिर रांची से मंगाए गए कोडीनयुक्त कफ सिरप कहां गए।
खाते में पैसा कहां से आया। पुलिस इसकी जांच कर रही है। इसमें नेपाल और बांग्लादेश में सिरप की आपूर्ति करने की लिंक की भी जांच की जा रही है। पुलिस कोडीनयुक्त कफ सिरप के सीरियल नंबर, आपूर्ति होने वाले सीरियल नंबर की मिलान कर रही है।
अदलहाट थाने में कोडीनयुक्त कफ सिरप की आपूर्ति करने के मामले में ड्रग निरीक्षक संतोष पटेल ने चार फर्मों पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अदलहाट पुलिस ने मामले में दो आरोपी अक्षत यादव निवासी नरायनपुर थाना अदलहाट एके डिस्ट्रीब्यूटर्स पता सिकरा बरईपुर अचितपुर थाना अदलहाट और अजीत यादव निवासी बरईपुर नरायनपुर थाना अदलाहट प्रोपराइटर निहाल डिस्ट्रीब्यूटर्स मिर्जापुर खुर्द थाना अदलहाट को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन
इन लोगों ने शैली ट्रेडर्स रांची झारखंड से कफ सिरप मंगाया पर इनके फर्म पर कफ सिरप नहीं पहुंचा। इनका फर्म बंद ही रहा। कागजों पर कफ सिरप बेचकर खाताबही ठीक किया गया। पूछताछ के दौरान साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
अदलहाट और जमालपुर में एक-एक फर्म संचालकों की तलाश में पुलिस जुटी है। मामले में पुलिस जीएसटी विभाग से कफ सिरप आपूर्ति होने वाले कागजात मंगाकर उसके सीरियल नंबर और पहले में जिले में अलग-अलग स्थानों पर पकड़े गए कफ सिरप के सीरियल नंबर का मिलान करने में जुटी है।
इससे पता चल सके कि आखिर कफ सिरप फर्म पर न आकर कहां गया। इनके खाते में आने वाले रुपये की भी जांच की जा रही है कि आखिर रुपये किसने और कहां से भेजे हैं।