{"_id":"119a6ec71be5debd76f1334b25248a8d","slug":"liturgy-of-girls-start-bhandara-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्याओं के पूजन के साथ भंडारा शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्याओं के पूजन के साथ भंडारा शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Wed, 14 Oct 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर सिंह फैंस एसोसिएशन एवं मां विंध्यवासिनी सेवा समिति कोलकाता के तत्वावधान में मोतियाझील मार्ग स्थित भंडारा स्थल पर माता के भंडारे का शुभारंभ किया गया। नवरात्र के प्रथम दिन से नौ दिवसीय भंडारे का शुभारंभ नौ कन्याओं का विधिवत पूजन-अर्चन व भव्य आरती करने के बाद उनको भोग लगा कर किया गया।
कन्याओं का विधिवत पूजन-अर्चन पूर्व सांसद अमर सिंह व जयाप्रदा के साथ ही फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने किया।
नौ दिवसीय माता के भंडारे का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सांसद ठाकुर अमर सिंह व जयाप्रदा सहित फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने भंडारा स्थल पर बच्चों को प्रसाद ग्रहण करा कर किया।
हर बार की तरह इस शारदीय नवरात्र में भी माता के विशाल भंडारे में व्रती भक्तों के लिए संस्था की तरफ से फलाहार व अन्न ग्रहण करने वाले भक्तों के लिए अलग से काउंटर लगाया गया है।
विज्ञापन
इसके पूर्व सांसद अमर सिंह और जयाप्रदा सहित फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने मंच पर नौ कुंआरी कन्याओं का विधि-विधान से पूजन-अर्चन व भव्य आरती किया।
उन्होंने कुंआरी कन्याओं के पांवों में पैजेब सहित फूलों का मुकुट पहनाया गया और उनको हलवा-पूड़ी, खीर का भोग लगाया गया। तत्पश्चात् माता के विशाल भंडारे का शुभारंभ बच्चों के बीच प्रसाद ग्रहण करा कर किया गया।
बता दें कि नौ दिनों तक चलने वाले भंडारे का समय पूर्वान्ह 11 से अपरान्ह दो बजे तक तथा सांय सात बजे से रात 11 बजे तक है। संस्था अध्यक्ष विजय उपाध्याय ने बताया कि प्रतिदिन सांय सात बजे से रात 11 बजे तक मथुरा-वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा कार्यक्रम स्थल पर रासलीला का भी मंचन किया जाएगा।