फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Liquor laden Scorpio overturned after colliding with truck, smuggler absconding

Mirzapur News: ट्रक से टकराकर शराब लदी स्कार्पियो पलटी, तस्कर फरार

Sun, 02 Apr 2023 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Liquor laden Scorpio overturned after colliding with truck, smuggler absconding
अहरौरा। शराब लादकर बिहार जा रही स्कार्पियो शनिवार को सुबह वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर कुदारन चौराहे के पास ट्रक के टक्कर से पलट गई। स्कार्पियो सवार शराब तस्कर चोटिल होने के बावजूद अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कॉर्पियो कब्जे में ले लिया। छानबीन के दौरान उसके अंदर से 40 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जिसकी अनुमानित कीमत चार लाख रुपये है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया तथा फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। स्कार्पियो बिहार के पटना में पंजीकृत है। हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बिहार ले जाने के लिए स्कार्पियो सवार तस्कर सोनभद्र के रास्ते वाराणसी की ओर जा रहे थे। अहरौरा के कुदारन चौराहे के पास पहुंचे थे, तभी खनन इलाके से गिट्टी लोड कर आ रहा ट्रक अचानक मुख्य सड़क पर आ गया। जिसकी वजह से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। इस बीच स्कॉर्पियो का दाहिना हिस्सा ट्रक से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। चालक सहित स्कार्पियो सवार शराब तस्कर भी हादसे में घायल हो गए। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक स्कार्पियो सवार घायल तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर किसी अन्य वाहन पर बैठकर भाग गए।
विज्ञापन

दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क से स्कॉर्पियो को किनारे हटवा कर आवागमन शुरू कराया। स्कॉर्पियो की तलाशी ली गई तो उसके अंदर से गत्ते की पेटी में 750 एम एल के 12 बोतलें मिलीं। कुल 40 पेटी में 480 बोतल अंग्रेजों शराब बरामद हुई। जिस पर हरियाणा का होलोग्राम लगा हुआ है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत चार लाख रुपये बताई जा रही है। स्कॉर्पियो पर बिहार के पटना का वाहन नंबर लिखा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। सीओ नक्सल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि स्कार्पियो से 480 बोतल शराब बरामद हुई है। गाड़ी के रजिस्ट्रेेशन नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed