{"_id":"691a0d41a12a46797507ee77","slug":"lion-om-agarwal-became-the-president-and-lion-sunil-agarwal-became-the-secretary-mirzapur-news-c-258-1-svns1001-140806-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: लायन ओम अग्रवाल बने अध्यक्ष लायन सुनील अग्रवाल बने सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: लायन ओम अग्रवाल बने अध्यक्ष लायन सुनील अग्रवाल बने सचिव
विज्ञापन
आज़मगढ़। लायंस क्लब का 25वां अधिष्ठान समारोह रविवार को बड़ी ही गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इसमें नए पदाधिकारियों ने अपने दायित्वों का कार्यभार संभाला।
इसके बाद निवर्तमान अध्यक्ष लायन अशोक श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया। नए अध्यक्ष लायन ओम अग्रवाल, सचिव लायन सुनील अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लायन रवि जायसवाल और पीआरओ लायन संजय डालमिया बनाए गए।
प्रयागराज से पधारे मंडल अध्यक्ष लायन डॉ. अर्पण धर दुबे ने अधिष्ठान की विधिवत घोषणा करते हुए लायंस क्लब आजमगढ़ की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह क्लब समाज के उन वर्गों तक सेवा पहुंचाता है जिन्हें सामान्यतः मदद नहीं मिल पाती। उन्होंने लायंस क्लब के संस्थापक मेलविन जोन्स को याद करते हुए सभी से उनके आदर्शों का अनुसरण करने का आह्वान किया।
समारोह में चार नए सदस्यों लायन सुदर्शन दास अग्रवाल, लायन नितिन गौर, लायन विजय कुमार एवं लायन सोमनाथ गोयल को उप मंडलाध्यक्ष द्वितीय लायन उमेश चंद्र कक्कड़ द्वारा दीक्षा दिलाई गई। उप मंडलाध्यक्ष प्रथम लायन उदय चंदानी ने क्लब के नए पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई।
विज्ञापन
अध्यक्ष लायन ओम अग्रवाल ने कहा कि इस वर्ष क्लब द्वारा स्वास्थ्य शिविर, पर्यावरण संरक्षण, डायबिटीज एवं नेत्र चिकित्सा सहित स्वच्छता पर विशेष अभियान चलाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि शंकर नेत्रालय वाराणसी के सहयोग से हर महीने गरीब एवं असहाय लोगों के लिए नेत्र जांच व दवा शिविर लगाए जाएंगे।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन होम्योपैथी डॉ. भक्तवत्सल एवं डॉ. सीजी मौर्य ने मंडल अध्यक्ष लायन डॉ. अर्पण धर दुबे एवं लायन डॉ. एसके शुक्ला का सम्मान किया।
इस अवसर पर जोन चेयरपर्सन लायन अशोक श्रीवास्तव ने एमजेएफ सदस्यता ग्रहण की। मुख्य अतिथि एमजेएफ डॉ. अर्पण धर दुबे ने कहा कि क्लब का पारिवारिक वातावरण सेवा कार्यों में नई ऊर्जा का संचार करता है।
यह क्लब लगातार नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। अंत में सचिव सुनील अग्रवाल ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में ओम अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, गोकुल दास, शंकर साव, शशि भूषण द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।
संचालन डॉ. भक्तवत्सल ने किया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अध्यक्ष श्रेय अग्रवाल, भारत विकास परिषद के सचिव अशोक अग्रवाल, आईएमए अध्यक्ष डॉ. निर्मल श्रीवास्तव, अमर अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, अमृत अग्रवाल एवं क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे।