फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   leopard in village mirzapur

तेंदुआ दिखाई देने से गांव में मचा हड़कंप

Sun, 26 Jan 2020 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
leopard in village mirzapur
लालगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम बामी के सिवान में कसिहवा नाले के पास शनिवार को सुबह ग्रामीणों ने तेंदुआ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। मौके पर काफी लोग इकट्ठा हो गए। पहले तो ग्रामीणों ने खोजबीन किया लेकिन जब तेंदुए का कही पता नहीं चला तो इसकी सूचना लहंगपुर चौकी पुलिस व वन विभाग को दिया।
विज्ञापन

सूचना पर चौकी प्रभारी अनवर खां व वन विभाग के कर्मचारियों के साथ वन क्षेत्राधिकारी पीके सिंह मौके पर पहुंचे। खोजबीन की गई पर कोई जानवर दिखाई नहीं दिया। लहंगपुर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्रामीण फौदार व कुसुम देवी गांव के दक्षिण में स्थित कसिहवा नाले के पास तेंदुए दिखाई दिया। फौदार ने बताया की जब उसने शोर मचाना शुरू किया तो जानवर नाले की तरफ भाग गया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग के अलावा पुङलिस को दिया। पुलिस के बाद वन कर्मी व रेन्जर भी मौके पर पहुंच कर ग्रामीणो के साथ काफी देर तक खोजबीन किया। वन रेंज अधिकारी पी के सिंह ने बताया कि तेंदुए या उसकी प्रजाति का कोई अन्य जानवर होगा। कुछ ग्रामीण चीता होने की बात कह रहे थे। चीता अपने देश का लुप्तप्राय प्राणी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed