{"_id":"56e869f04f1c1b1b118b5032","slug":"leopard-four-wounded-in-the-attack-stirred","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए के हमले में चार घायल, हड़कंप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए के हमले में चार घायल, हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर।
Updated Wed, 16 Mar 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
मंगलवार को कछवां में तेंदुए को देखने के लिए देर शाम तक जुटे लोग और जंगली जानवर के हमले में घायल युवक (दाएं)।
- फोटो : mirzapur
थाना क्षेत्र के बरैनी गांव में मंगलवार की सुबह गंगा किनारे टहल रहे लोगों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इससे छह लोग घायल हो गए। तेंदुआ दो कुत्तों को भी मारकर खा गया। तेंदुए के हमले की खबर लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और वन विभाग को दी। जानकारी होते ही एएसपी सिटी व वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
ग्रामीणाें के अनुसार मंगलवार की सुबह कछवां के बरैनी गांव स्थित गंगा किनारे खेतों में लोग काम कर रहे थे। इसी दौरान एक तेंदुआ दिखाई दिया। इससे लोग हैरान हो गए। किसान भागकर गांव में पहुंचे और इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने दो कुत्तों की हड्डियां तथा उनके सिर देखकर समझ लिया कि तेंदुआ कुत्तों पर हमला कर कहीं बैठा है।
जानकारी होते ही भारी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर इकट्ठा हो गए। थानाध्यक्ष बृजमोहन सरोज भी मौके पर पहुंचे और तेंदुए की तलाश शुरू करा दी। इस बीच तेंदुआ गांव की बस्ती की ओर पहुंच गया। बाजार से लौट रहे लोग तेंदुए को देख शोर मचाते हुए भागे। तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद भाग गया। रास्ते से आ रहे कुछ अन्य लोगों पर भी तेंदुए ने हमला किया।