फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Learn the virtues of yoga

योग की जानीं खूबियां

Mon, 20 Jun 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Mon, 20 Jun 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Learn the virtues of yoga
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले किया फाइनल रिहर्सल - फोटो : amar ujala
विश्व योग दिवस 21 जून को नगर में विभिन्न संगठनों द्वारा सामूहिक योग शिविर का आयोजन किया गया है। योग और प्राणायाम को लेकर युवाआें सहित बच्चाें व बुजुर्गों में भी गजब का उत्साह देखा जा रहा है। रविवार को कई स्‍थानों पर लोगाें ने योग कर उसकी खूबियों को जाना। नगरीय इलाकाें सहित जनपद के ग्रामीण अंचलों में  विभिन्न संगठनाें सहित शिक्षण संस्थानों में भी योग कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हैं।
विज्ञापन


विश्व योग दिवस पर विभिन्न संगठनों की ओर से योग शिविर के आयोजन किए गए हैं, जिसको लेकर लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है। संगठनाें की तरफ से शिविर की तैयारियां भी अपने अंतिम चरण में हैं। योग शिविर में युवाओं के साथ-साथ बच्चे व बुजुर्ग भी बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करेंगे। शिक्षण संस्थानों में भी योग शिविर का आयोजन किया गया है, जिसको लेकर अभ्यास का कार्य चरम पर है। नियमित योग से शारीरिक स्वस्थ्य, स्नायु तंत्र एंव कंकाल तंत्र को सुचारू रूप से कार्य करने में मदद मिलती है, वहीं प्राणायाम से थकान, अवसाद, चिंता, माइग्रेन संबंधी विकार दूर होते हैं। पतंजलि योग समिति व भारत स्वाभिमान की ओर से राजकीय पालिटेक्निक परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे।
विज्ञापन


पतंजलि योग समिति सह कार्यवाहक जिला प्रभारी योगी भोलानाथ ने बताया कि विभिन्न प्रकार के आसनों सहित प्राणायाम व ध्यान कराया जाएगा। विंध्य योगदान की ओर से विंध्याचल स्थित काशी नरेश के बगीचे में सामूहिक योग का कार्यक्रम आयोजित किया गया हैे। नगर के सिटी क्लब में भारत स्वाभिमान की ओर से योग शिविर आयोजित होगा। जिसमें हजार से अधिक लोग होंगेे। पतंजलि योग समिति की ओर से ग्राम्यांचलों में भी योग शिविर का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed