{"_id":"5ea30ba58ebc3e909c3bd941","slug":"leakage-in-gas-cylinder-three-scorched-mirzapur-news-vns5218266129","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलेंडर में रिसाव से लगी आग, तीन झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलेंडर में रिसाव से लगी आग, तीन झुलसे
विज्ञापन
हलिया देवघटा पांडेय स्थित गैस का रेगुलेटर फटने से कच्चा मकान जला।
- फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। जिले के हलिया थाना क्षेत्र के देवघटा पांडेय गांव में शुक्रवार की सुबह रेगुलेटर के पास रिसाव से सिलिंडर में लगी आग से दो बच्चे झुलस गए और हजारों का सामान जलकर राख हो गया। इसके साथ ही लालगंज के बरकछ बाजार के पचोखर तिराहे बगल में फल सब्जी के विक्रेता की दुकान में सिलिंडर रिसाव से लगी आग से दुकानदार झुलस गया। मड़िहान के बैकटवा पुरवा में एक मजदूर के कच्चे मकान में सिलिंडर में रिसाव से लगी आग से गृहस्थी का हजारों रुपये मूल्य का सामान जलकर राख हो गया।
हलिया, देवघटा पांडेय गांव निवासी ग्राम प्रधान राजेंद्र पांडेय शुक्रवार की सुबह अपने कच्चे मकान में गैस सिलिंडर पर चाय रख कर बाहर कुछ काम करने लगे तभी गैस का रेगुलेटर फट गया और कमरे में आग लग गई। घर में सोई मासूम चार वर्षीय नव्या के बिस्तर में आग लग गई। नव्या की चीख सुनकर उसकी बड़ी बहन सात वर्षीय परी दौड़ कर गई तो वह भी झुलसने लगी। मकान से धुआं निकलता देख परिजन शोर मचाने लगे। बच्चों के पिता राजेंद्र पांडेय कंबल ओढ़ कर कमरे के अंदर घुसे और दोनों को बाहर ले आए। इससे वह भी मामूली रूप से झुलस गए। झुलसी दोनों बहनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में ले जाया गया जहां से दोनों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। आग लगने से गृहस्थी समेत हजारों का सामान जल गया। कच्चे खपरैल में गद्दा, रजाई ,चावल, गेहूं के साथ अन्य गृहस्थी का सामान जल गया। ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
लालगंज क्षेत्र के बरकछ पचोखर तिराहे के बगल स्थित फल सब्जी के विक्रेता बसंत लाल केशरवानी की दुकान में गैस रिसाव से आग लग गया। आग हजारों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। लाक डाउन में दुकान खोलने का कोई आदेश नहीं था पर ग्रामीणों की मांग पर सामान देने के लिए वह दुकान खोल लेता था। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। जब तक गाड़ी पहुंचती दुकान जलकर राख हो चुकी थी। उसमें रखा हजारों रुपये का सामान जल गया। बगल में विनोद शर्मा की गुमटी भी झुलस गई। आग बुझाने में झुलसे बसंत लाल केशरवानी को एंबुलेंस से सीएचसी लालगंज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
वहीं राजगढ़ बैकटवा गांव निवासी विशंभर पुत्र स्व. नान्हक मजदूरी करता है। घर में रखा गैस सिलिंडर खाली हो गया था। सुबह वह राजगढ़ बाजार से गैस सिलिंडर लेकर घर पहुंचा। उसकी पत्नी भोजन बनाने के लिए जैसे ही गैस सिलिंडर लगाकर चूल्हा जलाया गैस रिसाव होने से घर में आग लग गई। परिवार के सभी सदस्य घर से निकल कर बाहर सुरक्षित स्थान पर भाग गए। आग लगने से घर में रखा गेहूं, चावल, कपड़ा, बिस्तर समेत सभी गृहस्थी के सामान जलकर राख हो गया। पुलिस चौकी से पहुंचे कांस्टेबल सतीश चौधरी, आशुतोष सिंह ने ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया। आग से हजारों रुपये की क्षति हुई।

लालगंज में एक दुकान में लगी आग ।- फोटो : MIRZAPUR