फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Lawyer's clerk wins Rs 3 crore in online game

Mirzapur News: ऑनलाइन गेम में वकील के मुंशी ने तीन करोड़ रुपये जीते

Fri, 04 Apr 2025 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Lawyer's clerk wins Rs 3 crore in online game
पटेहरा। क्षेत्र के पड़रिया कला के डढ़िया मौजा निवासी दयाराम ने ऑनलाइन गेम ड्रीम इलेवन पर टीम बनाकर तीन करोड़ रुपये जीत लिए। इससे परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों का कहना है कि उनकी किस्मत बदल गई।
विज्ञापन

पड़रिया कला के डढ़िया मौजा निवासी दयाराम ने बताया कि ढाई साल पहले पहले ड्रीम इलेवन एप डाउनलोड कर ऑनलाइन क्रिकेट मैच खेलना शुरू किया था। इस बार के आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स और किंग्स इलेवन पंजाब मैच के दौरान उन्होंने टीम बनाकर तीन करोड़ रुपये जीत लिए। दयाराम ने बताया कि वह मड़िहान तहसील में एक वकील के पास मुंशी का काम करते हैं। इसके पहले ड्रीम इलेवन पर टीम बनाकर उन्होंने कई बार 5 हजार से लेकर 75 हजार रुपये तक जीते थे।
विज्ञापन

46 वर्ष के दयाराम बचपन में क्रिकेट मैच खेलते थे। उम्र बढ़ने के बाद भी उनका क्रिकेट प्रेम नहीं छूटा। पिछले दिनों आईपीएल शुरू होने के बाद दयाराम ने तहसील जाना बंद कर दिया था। तीन करोड़ रुपये जीतने के बाद दयाराम के साथ उनके परिवार के लोग भी काफी खुश हैं। दयाराम का कहना है कि वह बच्चों को अच्छी शिक्षा और उनकी परवरिश के साथ परिवार की बेहतर देखभाल कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed