फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Last night there was the nomination

अंतिम दिन रात तक होता रहा नामांकन

Sat, 21 Nov 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sat, 21 Nov 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
Last night there was the nomination
 पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में जिले के छानबे, लालगंज और हलिया में शुक्रवार को नामांकन देर रात तक चलता रहा। देर शाम तक तीनों ब्लाकों में नामांकन के लिए लंबी-लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन


वहीं पुलिसबल प्रत्याशियों के समर्थकों को नियंत्रित करने में हलकान रहे। छानबे ब्लाक में समाचार लिखे जाने तक ग्राम प्रधान पद के लिए 873 तथा सदस्य पद के लिए 708 प्रत्याशी नामांकन कर चुके थे, शेष नामांकन के लिए लाइन में खड़ थे।
विज्ञापन


नामांकन के दूसरे चरण में भी छानबे, हलिया और लालगंज में अंतिम दिन भारी संख्या में प्रत्याशी उमड़े। तीनो ब्लाकों में शाम चार बजे आरओ और बीडीओ ने गेट बंद करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद भी ब्लाक परिसर में नामांकन के लिए लंबी लाइन लगी रही। छानबे संवाददाता के अनुसार आरओ महेंद्र यादव ने बताया कि ग्राम प्रधान पद के लिए 873 तथा सदस्य पद के लिए 708 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।

वहीं न्याय पंचायत खैरा, नदिनी, दुगौली, कुशहां, विजयपुर सहित कई न्याय पंचायतों के प्रत्याशी नामांकन के लिए लाइन में खड़े हैं। शुकवार ग्राम पंचायत अकोढ़ी से शशि देवी ने नामांकन किया। इस दौरान भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। बता दें कि पहले दिन प्रधान के लिए 346 और सदस्य पद के लिए 337 नामांकन हुए थे।


नामांकन के दौरान बीडीओ नीरज दूबे भीड़ को नियंत्रित करने में लगे रहे। सीओ श्वेता श्रीवास्तव ने नामांकन के दौरान निरीक्षण किया। लालगंज संवाददाता के अनुसार देर शाम तक नामांकन चल रहा था। आरओ छेदी लाल ने बताया कि दस न्याय पंचायत में 79 ग्राम पंचायत और 1049 सदस्य पद के लिए नामांकन चल रहा था।

ड्रमंडगंज और हलिया संवाददाता के अनुसार आरओ डा. पारसनाथ ने बताया कि छह न्याय पंचायतों में 53 ग्राम पंचायत और 689 सदस्य पद के लिए नामांकन चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed