फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Land not found for funeral sites

अंत्येष्टि स्थलों के लिए नहीं मिली जमीन

Sun, 26 Jun 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Land not found for funeral sites
नगर पालिका क्षेत्र में प्रस्तावित तीन अंत्येष्टि स्थल के लिए पर्याप्त जमीन नहीं मिलने पर उसके लिए आया बजट अब वापस लौटने को है। नगर पालिका के साथ ही जिला प्रशासन भी अंत्येष्टि स्थलों के लिए गंगा किनारे जमीन उपलब्ध नहीं करा सका। इससे इन अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण अधर में लटक गया है।
विज्ञापन

मिर्जापुर को घाटों का नगर भी कहा जाता है लेकिन जो घाट हैं वह किसी न किसी की निजी मल्कियत है। वे उसे नगर पालिका को देने के लिए तैयार नहीं हैं। जब अंत्येष्टि स्थल बनेगा ही नहीं तो बजट व्यर्थ होगा। जिसके चलते शासन से अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण के लिए आया 12764000 रुपया अब वापस लौटने को है। नगर पालिका क्षेत्र के कंतित, बावनवीर व ओलियर घाट में दो वर्ष पूर्व अंत्येष्टि स्थल बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया था। इसके पीछे यह मंशा थी कि इन घाटों पर शव यात्रा में जाने वाले लोगों को कम से कम शुद्ध पेयजल, शौचालय और एक शेड की व्यवस्था कराई जाए तथा बरसात के दिनों में शवदाह के लिए परेशानी न हो। इसके लिए शासन ने नगरपालिका के प्रस्ताव पर 12764000 रुपये का बजट स्वीकृत किया था। इसके बाद नगर पालिका परिषद मिर्जापुर ने जिला प्रशासन को भी पत्र लिखकर गंगा के किनारे नगर पालिका क्षेत्र में जमीन उपलब्ध कराने को कहा था। ताकि वहां पर इन सुविधाओं का विस्तार किया जा सके। लेकिन लगभग दो वर्ष बीतने के बाद भी जिला प्रशासन जमीन उपलब्ध नहीं करा सका। इससे अब नगर पालिका ने शासन को पत्र लिखकर मार्ग निर्देशन मांगा है। बताया जा रहा है कि यदि कोई उचित कारण नहीं हुआ तो बजट को शासन को वापस करना पड़ेगा।
विज्ञापन

शवदाह के लिए तय कर दिया गया है अग्नि देने का पारिश्रमिक
शवदाह के लिए घाटों पर होने वाले बवाल को देखते हुए नगर पालिका ने परिषद की बैठक मे एक प्रस्ताव पारित कर शवदाह के लिए अग्नि देने का पारिश्रमिक तय कर दिया है। प्रावधान किया गया है कि पांच सौ रुपये से अधिक कोई भी अग्नि देने वाला व्यक्ति नहीं लेगा। इससे हर तबके को आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
बहुत प्रयास किया गया लेकिन भूमि उपलब्ध नहीं हो सकी। जिला प्रशासन से भी कहा गया लेकिन नतीजा सिफर ही रहा। अब शासन को पत्र लिखकर मार्ग निर्देशन मांगा गया है।
- मनोज जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष, मिर्जापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed