फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Land measurement of Kashi Naresh vehicle stand started

शुरु हुई काशी नरेश वाहन स्टैंड के भूमि की नापी

Sun, 31 Jan 2021 09:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 09:26 PM IST
विज्ञापन
Land measurement of Kashi Naresh vehicle stand started
विंध्याचल। विंध्य कारीडोर के लिए अब दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रविवार को बरतर तिराहा स्थित काशी नरेश वाहन स्टैंड की भूमि नापी गई।
विज्ञापन

विंध्य कारीडोर के तहत पहले चरण में 50 फीट का परिक्रमा पथ बनाने के लिए 92 भवनों को चिन्हित किया गया था। इसमें सभी भवनों की रजिस्ट्री होने के बाद ध्वस्तीकरण किया जा रहा है। इसके साथ ही अब दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरु की गई है। इसके लिए सदर बाजार में सभी दुकानों व भवनों की नापी की गई। रविवार दोपहर नायब तहसीलदार सदर नटवर सिंह एवं पर्यटन अधिकारी नवीन कुमार के नेतृत्व में बरतर तिराहा के पास स्थित काशी नरेश वाहन स्टैंड के लिए भूमि मापने का कार्य हुआ। जिस में प्रस्तावित हेली पैड एवं वाहन पार्किंग बनाए जाने की संभावना है। जिला प्रशासन यह सब बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कर रहा है। इस दौरान राजस्व विभाग, पर्यटन विभाग व पीडब्ल्यूडी के प्रवीण चौहान व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed