फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Lalganj recorded the highest rainfall of 19 mm in 24 hours.

Mirzapur News: लालगंज में 24 घंटे में सबसे ज्यादा 19 मीमी बारिश

Mon, 31 Aug 2026 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Lalganj recorded the highest rainfall of 19 mm in 24 hours.
मिर्जापुर। रविवार को हुई बारिश से शहर से गांव तक जनजीवन प्रभावित रहा। कहीं सड़कें तालाब बनीं तो कहीं कीचड़ ने राह मुश्किल कर दी। 24 घंटे में लालगंज में सबसे ज्यादा 19 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। खेतों में पानी भरने से धान की फसल को राहत मिली, लेकिन तिल, अरहर और मूंग समेत दूसरी फसलों के गलने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

चुनार और मड़िहान में तीन-तीन, जबकि सदर क्षेत्र में 12 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट आई। रविवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री था।
विज्ञापन

बारिश ने ग्रामीण सड़कों की बदहाली भी उजागर कर दी। रमईपट्टी-कनौराघाट मार्ग पर गड्ढों में पानी भर गया। सखौरा पंप के सामने वीरशाहपुर मार्ग, शुक्लहा में तहसील चौराहा-पांडेयपुर मार्ग और भरुहना में मिर्जापुर-वाराणसी मार्ग पर आधी सड़क पानी में डूबी रही। राहगीरों को पानी और गड्ढों के बीच संभलकर निकलना पड़ा। विंध्याचल में देवी जयंती पर पहुंचे श्रद्धालुओं को भी बारिश के बीच गंदगी ने परेशान किया। धाम की कई सड़कें कीचड़ से सन गईं। श्रद्धालु फिसलन भरी राह पर संभलते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed