{"_id":"0b568405267d0fa614ee159dcb18bf62","slug":"lal-bahadur-shashtri-idol-cleaned-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाल बहादुर शास्त्री की मूर्ति की हुई सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाल बहादुर शास्त्री की मूर्ति की हुई सफाई
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
Updated Mon, 04 Jan 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार 26 जनवरी तक देश भर में सार्वजनिक स्थानों पर लगी सभी महापुरुषों की मूर्तियों की साफ-सफाई कराया जाना है। अभियान के तहत रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने घंटाघर के मैदान में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मूर्ति की साफ-सफाई कर कार्यक्रम की शुरूआत दी। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि स्वच्छता अभियान के तहत 26 जनवरी के पूर्व तक नगर के विभिन्न वार्डों में लगी महापुरुषों की मूर्तियों की साफ-सफाई कर दी जाएगी। अभियान की अगुवाई भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अमित सिंह चंदेल ने किया। कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से टीटू यादव, सोनू दूबे, रितेश त्रिपाठी, सुशील विश्वकर्मा, गौरव श्रीवास्तव, निलेश श्रीवास्तव, सुदीप गुप्त, अभिषेक केशरी, संजय गौड़ सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन