फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Lakhaniya Dari waterfall open for tourists heavy fine will be imposed if meat and liquor caught

Mirzapur: पर्यटकों के लिए खुला लखनिया दरी जल प्रपात, मांस-मदिरा मिला तो लगेगा भारी जुर्माना

Thu, 03 Aug 2023 09:44 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 03 Aug 2023 09:44 PM IST
सार

सावन माह में पर्यटन स्थल लखनिया दरी जल प्रपात पर लगाई गई रोक प्रशासन द्वारा हटा लिए जाने क्षेत्र के लोगों में खुशी है। हालांकि सैलानी चूना दरी नहीं जा सकेंगे। लखनिया दरी पर मांस मदिरा लेकर जाना अथवा उसका सेवन पूर्णतया प्रतिबंधित है। 

विज्ञापन
Lakhaniya Dari waterfall open for tourists heavy fine will be imposed if meat and liquor caught
लखनिया दरी जल-प्रपात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मिर्जापुर स्थित मनोरम स्थल लखनिया दरी जल-प्रपात पर लगाई गई प्रशासनिक रोक पूर्णतया हटा ली गई है। इस पर्यटन स्थल पर मांस, मदिरा व शराब का सेवन करने अथवा लेकर जाने पर पूरी तरह से रोक रहेगी। इसका उल्लंघन करने वाले पर्यटकों को अर्थदंड का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। 

विज्ञापन


एसडीएम चुनार ने लखनिया दरी जलप्रपात पहुंचकर मुख्य मार्ग के गेट का ताला खोलने का निर्देश दिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी को हिदायत दी कि जलप्रपात पर आने वाले पर्यटकों को न रोकें। उन्होंने आगाह किया कि चूना दरी पर लगाई गई प्रशासनिक रोक जारी रहेगी। इस निर्देश का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन

चूना दरी जल प्रपात तक पहुंचने के मार्ग पर बैरिकेडिंग

सावन माह में पर्यटन स्थल लखनिया दरी जल प्रपात पर लगाई गई रोक प्रशासन द्वारा हटा लिए जाने क्षेत्र के लोगों में खुशी है। हालांकि जानलेवा हादसों के चलते चूना दरी जल प्रपात तक पहुंचने के मार्ग पर बैरिकेडिंग कर पर्यटकों के लिए आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। सैलानी चूना दरी नहीं जा सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: रुकने की आवाज लगाता रहा पिता, हाथ जोड़ पुत्री ने गंगा में लगा दी छलांग, कागज पर लिखी ये बातें

बीते वर्ष चूना दरी जल प्रपात में नहाने के दौरान डूबने से बीएचयू के छात्रों सहित कुल नौ लोगों की अलग-अलग हादसों में मौत हो गई थी। इसके चलते पर्यटन स्थल पर आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया था। इस बीच पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगाई गई रोक हटा लिए जाने से सैलानियों में खुशी है। इससे पर्यटन स्थल के आसपास छोटा-मोटा रोजगार कर रोज कमाने खाने वाले तथा इसी पर आश्रित लोगों के दिन भी बहुरेंगे।

उप जिलाधिकारी चुनार नवनीत सेहरा का कहना है कि पर्यटन स्थल लखनिया दरी जल प्रपात पर लगाई गई प्रशासनिक रोक को जिलाधिकारी के निर्देश पर हटा लिया गया है। पर्यटकों के लिए चूना दरी जाने पर लगाई गई प्रशासनिक रोक जारी रहेगी। लखनिया दरी पर मांस मदिरा लेकर जाना अथवा उसका सेवन पूर्णतया प्रतिबंधित है। पकड़े जाने पर जुर्माना देना होगा।

वयस्क पर्यटकों को लखनिया दरी पर देना होगा शुल्क

लखनिया दरी जलप्रपात पर पिकनिक मनाने वाले सैलानियों को प्रति व्यक्ति पांच रुपये की दर से शुल्क देना होगा। हालांकि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को इससे मुक्त रखा गया है। बेहतर साफ-सफाई तथा प्रबंधन के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है। शुल्क दिए बगैर पर्यटक अंदर प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed