फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Laborer's body found on railway track under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक पर मिला मजदूर का शव

Sun, 20 Mar 2022 06:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 06:06 PM IST
विज्ञापन
Laborer's body found on railway track under suspicious circumstances
कैलहट/जमालपुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र के शिवशंकरी धाम स्थित पुरुषोत्तमपुर रेलवे ब्रिज के पास रविवार की सुबह संदिग्ध हालात में रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दिया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जमालपुर थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर उर्फ घसरौड़ी गांव लल्हकू बियार अपनी पत्नी कुसुम देवी और पुत्रों के साथ धान कटाई के बाद जनवरी में चुनार थाना क्षेत्र शिवशंकरी धाम स्थित भट्ठे पर ईट पथाई का काम करने चले गये थे। लल्हकू के चार संतानों में सबसे बड़े पुत्र का नाम दीपक कुमार वियार, सुजीत, सूरज और पुत्री शालू है। दीपक कुमार (18) का शनिवार की रात को पिता से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। रविवार की सुबह पांच बजे संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव पुरुषोत्तमपुर रेलवे ब्रिज के पास मिला। क्षत विक्षत शव मिलने पर तरह-तरह की चर्चा होने लगी। रेलवे ट्रैक पर उसका सिर पांच मीटर दूर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दिया। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पैतृक गांव घसरौड़ी में घर पर मौजूद दादा पन्ना वियार व दादी खुद्दी देवी का हाल बेहाल है। मौत की खबर से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतक के परिवार और रिश्तेदारो में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed