फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Laborer killed after being hit by a vehicle; five-kilometer-long traffic jam on the highway lasts for two hours.

Mirzapur News: वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत, हाईवे पर दो घंटे तक पांच-पांच किमी लगा जाम

Mon, 24 Aug 2026 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Laborer killed after being hit by a vehicle; five-kilometer-long traffic jam on the highway lasts for two hours.
कछवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कटका गोदाम के पास हादसे के बाद लगा जाम । स्रोत- सोशल मीडिया
कछवां।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कटका गोदाम गांव निवासी विपत बिंद (40) की शनिवार रात करीब 10 बजे वाराणसी-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने राजमार्ग पर जाम लगा दिया। कांवड़ यात्रा के चलते एक लेन होने से दोनों ओर पांच-पांच किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। सूचना पर एसडीएम सदर, सीओ सदर, कछवां समेत चार थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। रात 12 बजे जाम समाप्त कराया।
विपत बिंद अपने सात वर्षीय पुत्र के साथ शौच के लिए जा रहा था। इसी दौरान वाराणसी से प्रयागराज की ओर जाने वाले राजमार्ग को पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात चारपहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि विपत की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही राजमार्ग पर भीड़ जुट गई और लोगों ने जाम लगा दिया। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक भाग गया।
विज्ञापन

इन दिनों प्रयागराज-वाराणसी मार्ग पर एक लेन कांवड़ियों और दूसरी लेन वाहनों के आवागमन के लिए निर्धारित है। हादसे के बाद दोनों दिशाओं में वाहनों की लंबी कतार लग गई। दोनों ओर पांच-पांच किलोमीटर तक जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही एसडीएम सदर महेंद्र सिंह, सीओ सदर जटाशंकर मिश्र, चील्ह थानाध्यक्ष भरत उपाध्याय, कोतवाली देहात थानाध्यक्ष अमित मिश्रा, पड़री थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह और कछवां प्रभारी थानाध्यक्ष भारत सुमन पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति संभालते हुए यातायात व्यवस्थित कराया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद रात 12 बजे जाम समाप्त हुआ और वाहनों का आवागमन सामान्य हुआ। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विपत बिंद मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। परिवार में पत्नी के अलावा करीब 17 वर्षीय पुत्री और सात वर्षीय पुत्र है। उसकी मौत से परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। एसडीएम सदर महेंद्र सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर प्रशासन की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
ग्रामीणों ने उठाई ओवरब्रिज की मांग
कछवां।
आए दिन हादसे होने के बाद ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क पार करने के लिए ओवरब्रिज बनाने की मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि यह क्षेत्र दुर्घटना बहुल बन चुका है। कई ग्रामीणों के घर राष्ट्रीय राजमार्ग के एक तरफ हैं, जबकि उनके खेत दूसरी ओर हैं। ऐसे में उन्हें रोजाना राजमार्ग पार करना पड़ता है।

वर्जन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। परिवार के लोगों को सांत्वना देते हुए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया गया है। इस स्थान पर लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं तो ओवरब्रिज के लिए जिलाधिकारी से वार्ता करेंगे, ताकि ग्रामीणों की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जा सके।--महेंद्र सिंह, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article