फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Knocked on the eve of voting

मतदान की पूर्व संध्या पर दी दस्तक

Mon, 07 Mar 2022 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
Knocked on the eve of voting
मिर्जापुर। मतदान की पूर्व संध्या पर प्रत्याशियों ने डोर टू डोर दस्तक दी। वोटिंग से पहले प्रत्येक प्रमुख चेहरों के घर पहुंचने की कोशिश में लगे रहे और उनसे आशीर्वाद मांगा। वहीं चट्टी चौराहों से लेकर घर तक प्रत्याशियों को लेकर चर्चा होती रही। सोमवार को मतदान व 10 मार्च को मतगणना व परिणाम आएगा।
विज्ञापन

सात मार्च को सुबह से मतदान शुरू हो जाएगा। अंतिम प्रयास के लिए मतदाताओं के पास रविवार का दिन था। ऐसे में पांच विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी बेहद व्यस्त और हर घर दस्तक देने में जुटे रहे। कहीं आशीर्वाद तो कहीं चाय की चुस्कियों के साथ प्रचार किया। प्रचार का शोर थमने के बाद प्रत्याशी शांति से लोगों से मिलते जुलते देखे गए। नगर, छानबे, मझवां, चुनार और मड़िहान के सभी प्रमुख पार्टियों सहित 60 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सभी अपनी पूरी क्षमता के साथ शांति और सादे ढंग से चुनाव प्रचार में लगे रहे। इस बार छानबे और नगर में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को रिझाने, मनाने और उन्हें अपने हक में करने में प्रत्याशी जी जान से जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed