फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Keep the fork out so that the farmers can also see the weight

कांटा बाहर रखें ताकि किसान भी वजन देख सकें

Tue, 10 Nov 2020 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Keep the fork out so that the farmers can also see the weight
मिर्जापुर। जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने मड़िहान क्षेत्र में सोमवार को धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। सर्वप्रथम उन्होंने किसान सेवा सहकारी समिति लि. (साधन सहकारी केंद्र) कोटवा पाण्डेय (फुलियारी) का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान बताया गया कि इस धान क्रय केन्द्र में दो कांटे (वजन करने वाली मशीन)हैं। जिलाधिकारी ने केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया कि दोनो कांटों को बाहर रखा जाय। जहां किसान भी अपने अनाज का वजन देख सकें। जिलाधिकारी के पूछे जाने पर केंद्र प्रभारी ने बताया कि सोमवार को किसानों से 57.60 क्विंटल धान क्रय किया गया है। अब तक कुल 366.80 क्विंटल धान क्रय किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने अपने सामने केन्द्र पर मौजूद बोरियों का वजन कराकर जांच भी की। जिलाधिकारी ने खाली बोरों के बारे में भी जानकारी ली और पूछा गया कि बोरें मौजूद हैं या नही। केंद्र प्रभारी ने बताया कि खाली बोरियां खत्म हो चुकीं हैं। जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि वे खाली बोरियों की व्यवस्था तत्काल करें। जिससे क्रय करने में कोई असुविधा न हो। कलवारी, जिलाधिकारी ने सोमवार को राजकीय धान क्रय केन्द्र (खाद्य विभाग) कलवारी का निरीक्षण किया। उन्होने आये किसानों से वार्ता कर केन्द्र की व्यवस्था की जानकारी ली और समस्याओं के बारे में पूछा। किसानों ने हर्षित मुद्रा में बताया कि उन्हें यहां कोई समस्या नही है। इस दौरान जिलाधिकारी ने केंद्र प्रभारी से व्यवस्था की जानकारी ली। बताया गया कि यहां पर दों कांटे हैं। 15 किसानों से 1055 क्विंटल 60 किलोग्राम धान क्रय किया गया। जिलाधिकारी ने यहां भी अपने सामने धान की बोरियों का वजन करवाकर देखा और वहां पर रखी हुई मिनी राईस मशीन चालू करवाया और अपने सामने ही चेक किया कि धान के सापेक्ष कितना चावल निकलता है। उन्होंने नमी मापन यंत्र को भी देखा और मौके पर रखे धानों से ही धान में नमी की जांच करायी। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह, डिप्टी आरएमओ व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed