फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   KB College to become a tobacco-free educational institution

तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान बनेगा केबी कालेज

Thu, 18 Nov 2021 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
KB College to become a tobacco-free educational institution
मिर्जापुर। मुसफ्फरगंज स्थित केबी महाविद्यालय के सामुदायिक भवन में बुधवार को राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय परिसर को तंबाकू मुक्त बनाने की रणनीति तय की गई।मुख्य अतिथि डॉ राहुल सिंह ने कहा कि तंबाकू का सेवन कैंसर सहित लीवर, अमाशय एवं शरीर के अन्य हिस्सों को प्रभावित करता है। इसका असर मौत के रूप में सामने आता है। इसलिए छात्र छात्राओं को इससे दूर रहने का संकल्प लेना होगा। अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ अशोक कुमार सिंह कहा कि महाविद्यालय में तंबाकू मुक्त अभियान के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा। मैत्रेयी संस्था के डॉक्टर बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने लोगों को जागरूक करने एवं उन्हें इस व्यसन की लत को छुड़ाने अपील की। कार्यशाला सह प्रभारी डॉ सतीश कुमार वर्मा ने बताया कि महाविद्यालय परिसर को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें जागरूकता रैलियां, प्रशिक्षण कार्यक्रम, नाटक व प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। संचालन कार्यशाला प्रभारी डॉ अमित कुमार ने किया। इस मौके पर डॉ रविन्द्र कुमार, डॉ शिवप्रसाद, डॉ धनन्जय सिंह सहित छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed