फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Kayastha community burnt the effigy of storyteller Pradeep Mishra

Mirzapur News: कायस्थ समाज ने कथावाचक प्रदीप मिश्र का फूंका पुतला

Tue, 24 Jun 2025 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Kayastha community burnt the effigy of storyteller Pradeep Mishra
भगवान चित्रगुप्त के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले कथावाचक प्रदीप मिश्रा का सामाजिक संस्था केएसपी ट्रस्ट द्वारा पुतला फूंक कर विरोध जताया गया। इस अवसर पर रोष व्यक्त करने के दौरा अध्यक्ष डॉ. शक्ति श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदीप मिश्रा द्वारा बार-बार देवी देवताओं के प्रति जान बूझ कर अशोभनीय व अमर्यादित वक्तव्य देना इनके आदतन अपराधी होने का संकेत देता है। इनको कानूनी रूप से भी दंडित किया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने बताया कि इसके पूर्व प्रदीप मिश्रा द्वारा जून 2024 में ब्रज की लाडली मां राधारानी के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने के लिए मां राधारानी के मंदिर में जाकर नाक रगड़ते हुए पूरे ब्रज क्षेत्र से माफी मांगी थी। पुनः मई 2025 में सनातन धर्म की महिलाओं के प्रति जयपुर में गलत शब्दों का प्रयोग करने पर प्रशासन द्वारा इनकी कथा को रोक दिया गया था।
विज्ञापन

नगर भ्रमण करते हुए कचहरी रमईपट्टी तिराहे पर प्रदीप मिश्रा का पुतला दहन कर रहे आक्रोशित जनों ने मांग किया कि अपने इस गैर जिम्मेदाराना आचरण के लिए प्रदीप मिश्रा देश के किसी भी भगवान चित्रगुप्त मंदिर में जाकर स्वयं प्रभु से क्षमा याचना करें अन्यथा समाज द्वारा लगातार इनका पुरजोर विरोध किया जाता रहेगा। प्रदर्शन में सुशील श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed