फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Karwa Chauth: Married women break their fast after seeing the moon

करवा चौथ : चांद के दीदार के बाद सुहागिनों ने किया व्रत का पारण

Sat, 11 Oct 2025 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Karwa Chauth: Married women break their fast after seeing the moon
करवा चौथ
मिर्जापुर। करवा चौथ का व्रत शुक्रवार को उल्लास के साथ महिलाओं ने मनाया। पूरे दिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखा। शाम साढ़े सात बजे से शुभ मुहूर्त में पूजन अर्चन का शुरू हुआ। रात लगभग आठ बजे के बाद चांद निकलने पर परंपरा के अनुसार दर्शन किया। पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत तोड़ा। पूजन अर्चन के बाद सेल्फी लेने व तस्वीर खिंचवाने का दौर चला।
विज्ञापन

व्रत पर्व को लेकर शुक्रवार को घरों के साथ ही बाजारों में उल्लास का माहौल दिखा। व्रत के दिन भी पूजन सामग्री के साथ ही मिठाई व फल की खूब खरीदारी हुई। दिन ढलने के साथ ही घरों में पूजा की तैयारियां तेज हो गई। व्रत रखने वाली महिलाओं ने पूजन-अर्चन किया। करवा चौथ का पाठ भी किया गया। करीब आठ बजे के बाद चांद निकलने पर महिलाओं ने चलनी में दीपक रखकर पति के साथ चांद का दीदार किया। बाजारों में देर शाम तक चहल पहल रही। घाटों के किनारे व छतों पर लोग शाम से ही चंद्रमा के उगने की प्रतीक्षा करते रहे। छतों पर भी काफी चहल पहल रही। कई जगहों पर संगीत व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed