{"_id":"570d45f24f1c1bb4104a6afb","slug":"kamil-third-year-were-canceled-two-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामिल तृतीय वर्ष की दो परीक्षाएं हुईं निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कामिल तृतीय वर्ष की दो परीक्षाएं हुईं निरस्त
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Wed, 13 Apr 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
मदरसा बोर्ड की परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदरसा बोर्ड की परीक्षा के दूसरे दिन कामिल तृतीय वर्ष के परीक्षार्थियों को गलत पेपर मिल गया। कामिल तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं की 12 अप्रैल को मुतल्ला फीका इस्लामी की परीक्षा होने वाली थी लेकिन गलत पैकेट मिलने से सभी केंद्रों पर 16 अप्रैल को होने वाली मुतल्ला उसूल फीका का प्रश्नपत्र बांट दिया गया।
इसके बाद परीक्षार्थियों में भी अफरातफरी की स्थिति हो गई। दूसरा प्रश्नपत्र देखकर जब आपत्ति दर्ज की तो केंद्र अध्यक्षों को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज अग्रवाल ने उक्त दोनों परीक्षाओं को निरस्त करने की सिफारिश की।
कामिल तृतीय वर्ष के परीक्षार्थी समय सारिणी के अनुसार 12 अप्रैल को मुतल्ला फीका इस्लामी की परीक्षा की तैयारी करके केंद्रों पर पहुंचे। तय समय पर पैकेट खुला, तब भी कक्ष निरीक्षकों को इसका पता नहीं चला। प्रश्नपत्र परीक्षार्थियों में बांट दिए गए। प्रश्नपत्र देखते ही उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
अलग पेपर देख इसकी शिकायत की। जब कक्ष निरीक्षकों ने समय सारणी से मिलान किया तो पता चला कि 16 अप्रैल को होने वाली मुतल्ला उसूल फीका का प्रश्नपत्र बांट दिया गया है। इसके बाद सभी से प्रश्नपत्र वापस लेकर केंद्र अध्यक्ष को सूचना दी गई। केंद्र अध्यक्षों ने इसकी जानकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को दी।
वहीं दूसरे दिन परीक्षा केंद्रों पर 1273 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा नहीं दी। निरीक्षण के दौरान जिला अल्पसंख्यक अधिकारी ने नवज्योति इंटर कॉलेज गरौड़ी में दो परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा।