{"_id":"7c197aed23476ff7c5dd733bf65bdb36","slug":"kae-teacher-with-teaching-kids-to-be-cremated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों काे पढ़ाने के साथ संस्कार भी दें शिक्षक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों काे पढ़ाने के साथ संस्कार भी दें शिक्षक
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Tue, 08 Sep 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोटरी क्लब मिर्जापुर गौरव की ओर से रविवार की शाम शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में नगर के लालडिग्गी स्थित मिलन पैलेेस सभागार में आयोजित समारोह में शिक्षकों को नेशन बिल्डर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कहा गया कि शिक्षक बच्चों में शिक्षा के साथ उच्च चरित्र और आत्म विश्वास भी डालने का कार्य करें जिससे देश का भविष्य उज्ज्वल हो सके।
सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक दिनेश चंद्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने शिक्षकों को नेशन बिल्डर अवार्ड से सम्मानित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज एवं देश के निर्माण के लिए अत्यंत प्रभावशाली कड़ी है।
शिक्षा स्तर में आई गिरावट पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि शिक्षक अपने विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ ही संस्कार और अनुशासन भी डालने का कार्य करें।
विज्ञापन
समारोह के दौरान केबीपीजी कालेज के पूर्व अध्यापक आरएस सिंह, एमपीएमबी इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य प्रभाकर पांडेय, लायंस स्कूल की प्रधानाचार्य शैल तिवारी, सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर की प्रधानाचार्य शिवानी कौशिक एवं कृष्णा टाइपराइटिंग इंस्टीट्यूट के निर्भय अग्रवाल को क्लब की ओर से अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए पूर्व असिस्टेंट गर्वनर मो. परवेज खान ने कहा कि शिक्षकों को छात्रों के साथ उदारता के साथ पेश आना चाहिए न कि कठोरता के साथ।
सम्मानित हुए शिक्षकों ने अपने-अपने अनुभव बताए। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एवं गेस्ट आफ आनर विमल कुमार जैन को क्लब के अध्यक्ष अनुराग त्रिपाठी ने स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
संचालन कार्यक्रम संयोजक निलेश पुरवार ने किया।
इस दौरान क्लब ट्रेनर परितोष बजाज, असिस्टेंट गवर्नर मुकेश अग्रवाल, बिनानी मैनेजमेंट कालेज की प्रधानाचार्य जीशान अमीर, राजस्त्रत्त्व अग्रवाल, विक्रम जैन, रवि कल्याणी, बद्री विशाल, प्रभात दूबे, अनिल जायसवाल, दीपका, मनोज आदि रहे।