फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Just walking habit

अभी से पैदल चलने की आदत डालें

Sat, 28 May 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sat, 28 May 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
Just walking habit
दक्षिण फाटक स्थित गैलेक्सी पैवेलियन में हज यात्रियों को ट्रेनिंग देते हज कोआर्डिनेटर डॉ. अकबर अली।
नगर के दक्षिण फाटक स्थित गैलेक्सी पवेलियन में आयोजित शिविर में हज यात्रा पर जाने वाले 92 हज यात्रियाें को जिला स्तरीय ट्रेनिंग दी गई। इस दौरान हज यात्रियों से कहा गया कि हज अरकान के समय खूब पैदल चलना होता है। लिहाजा हज पर जाने वाले जाइरीन पैदल चलने की आदत डालंे। ताकि हज अरकान के समय दिक्कतें न आएं।
विज्ञापन


शुभारंभ मौलाना अब्दुल हलीम की तिलावते कुरान पाक से हुआ। हाफिज फरीद साबरी ने नाते पाक पढ़ा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज अग्रवाल ने जिला हज ट्रेनर हाजी मौलाना नजम अली खान की ओर से दिए जा रहे प्रशिक्षण को ध्यान से सीखने की अपील की। प्रशिक्षण के दौरान मदरसा अरबिया के प्रधानाचार्य व जिला हज ट्रेनर हाजी मौलाना नजम अली खान ने हज और उसके अरकान के बारे में विस्तार से बताया। आसन दुआओं की जानकारी हाजी मुफ्ती अब्दुल खालिक ने दी।
विज्ञापन


उ.प्र. हज कमेटी से आए मास्टर ट्रेनर डा. अकबर अली ने प्रोजेक्टर के माध्यम से हज यात्रियाें को प्रशिक्षित किया। कहा कि हज अरकान के समय पैदल अधिक चलना पड़ता है। लिहाजा अभी से पैदल चलने की आदत डालें। उन्होंने सफर कैसे करें तथा हवाई जहाज में क्या सावधानियां बरतें, मक्का शरीफ, मदीना शरीफ व मुकद्दस स्थानों की फजीलत और वहां किस तरह पहुंचे, कौन-कौन से सामान ले जाएं आदि के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान मो. परवेज खान, अशफाक अहमद, गुलाम हैदर, फैसल समी, हाजी नजमुस्सबा, मु. सगीर, अब्दुल्लाह खान, हाजी अच्छे खान, मुहम्मद रजी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed