फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Jmajm rain weather pleasant

झमाझम बारिश से मौसम सुहाना

Sun, 03 Jul 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sun, 03 Jul 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Jmajm rain weather pleasant
शनिवार को नगर में हुई झमाझम बारिश के बीच से होकर गुजरते लोग। - फोटो : mirzapur
झमाझम बारिश होने से तापमान में आई भारी गिरावट से मौसम सुहाना हो गया। शनिवार की भोर से ही बारिश होने से जिले के किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बारिश होते ही कृषक खेतों में धान की नर्सरी डालने की तैयारी तेज कर दिए, वहीं जो पहले से नर्सरी डाले थे, वह रोपाई का काम शुरू कर दिए हैं। बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव होने से लोगाें को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन



शनिवार की अल-सुबह से ही बारिश होने से प्रचंड गर्मी और उमस भरी गर्मी से लोगाें ने राहत की सांस ली। कभी झमाझम तो कभी रिमझिम बारिश होने से विंध्याचल सहित नगरीय इलाकों में जगह-जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई, जिससे राहगीरों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ा। बारिश होने से जहां क्षतिग्रस्त नालियां उफान मारने लगी, वहीं जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से गलियों व सड़कों सहित मैदानाें में बारिश का पानी एकत्रित हो गया। 
विज्ञापन



नगर के जंगी रोड स्थित मंडी परिसर, स्टेशन रोड, जुबिली इंटर कालेज मैदान सहित बीएलजे इंटर कालेज मैदान, सदर तहसील परिसर, संगमोहाल, जिला कारागार परिसर, देवपूरवा, पुतलीघर सहित विंध्याचल के बरतर तिराहा सहित कई अन्य स्थानों पर जलभराव हो गया था, जिससे कुछ घंटो तक राहगीराें का आवागमन बाधित रहा। पालिका प्रशासन की लापरवाही के चलते नगर सहित विंध्याचल की क्षतिग्रस्त नालियों को दुरूस्त नहीं कराए जाने से बारिश के बाद नालियां ओवरफ्लो करने लगी, जिससे नाली का गंदा पानी सड़क पर फैल गया, जिससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन




मौसम का मिजाज बदलने से हुई मौसम सुहाना हो गया, वहीं तापमान लुढ़कर काफी नीचे चला गया, वहीं बारिश होने से मायूस किसानाें के चेहरे  खुशी    से खिल उठे और वह धान की नर्सरी डालने की तैयारी में  जुट गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed