फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Jewellery worth lakhs stolen in broad daylight

Mirzapur News: दिनदहाड़े लाखों के आभूषण चोरी

Sat, 07 Feb 2026 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Jewellery worth lakhs stolen in broad daylight
ड्रमंडगंज। क्षेत्र के गलरिया गांव में शुक्रवार को दोपहर घर सूना घर पाकर चोर अंदर आलमारी में रखे लाखों रुपये का आभूषण उठा ले गए। गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

गलरिया गांव निवासी प्रमोद कुमार सिंह अपने भतीजे बृजेश प्रताप के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए घर से करीब एक किलोमीटर दूर परिवार के सभी सदस्यों के साथ गए थे। उसी दौरान चोर घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर घुस गए। घर के अंदर रखी आलामारी का लाक तोड़कर उसके अंदर शृंगार दान में रखा सोने का मंगलसूत्र, सोने की चेन, कान की बाली और झुमका, सोने की मनचली, चार नग सोने की अंगूठी, चांदी का पायल और बिछिया उठा ले गए। घटना की जानकारी होने पर गृहस्वामी की पत्नी पूनम सिंह के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह, रमेश यादव, पुनीत गुप्ता ने घटना की जांच की। गृहस्वामी प्रमोद कुमार सिंह ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गलरिया गांव में हुई चोरी की घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिली है। चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed