फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Jewellery and Rs 70,000 cash stolen after breaking the lock of a closed house

Mirzapur News: बंद मकान का ताला तोड़कर गहने और 70 हजार नकदी चोरी

Mon, 28 Apr 2025 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and Rs 70,000 cash stolen after breaking the lock of a closed house
मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे पर रिद्धि सिद्धि ढाबे के पास शनिवार की रात चोर बंद मकान में पीछे से चहारदीवारी फांदकर घुस गए।
विज्ञापन

तीन कमरे का ताला ताेड़कर नकदी और बक्से में रखे जेवरात उठा ले गए। मकान मालिक रिश्तेदार के घर मांगलिक कार्यक्रम में गए थे। रात में लौटने पर घटना की जानकारी हुई। पुलिस जांच में जुटी है।
विंध्याचल थाना क्षेत्र के सगरा रिद्धि सिद्धि ढाबा के पास स्थित हिमांशु कुमार गुप्ता का मकान है। शनिवार को अपनी बहन के घर अमरावती चौराहा पर गृह प्रवेश कार्यक्रम में पूरे परिवार के साथ गए थे। रात 11 बजे लौटे तो देखा कि मकान के मुख्य गेट का ताला टूटा है। सामान बिखरा हुआ है।
विज्ञापन

हिमांशु ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। हिमांशु ने तहरीर देकर बताया कि 10 लाख के जेवर और 70 हजार रुपये नकद चोर उठा ले गए हैं। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि चोरी के मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed