फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Jaykare coined the abode of mother

जयकारे से गूंजा मां का धाम

Mon, 23 Nov 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Mon, 23 Nov 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
Jaykare coined the abode of mother
प्रबोधिनी एकादशी पर आदिशक्ति मां विंध्यवासिनी के पावन दरबार में लगभग चार लाख श्रद्धालुओं ने बड़े ही श्रद्धाभाव से दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन


फूलों से किया गया मां का भव्य श्रृंगार दर्शन कर श्रद्घालु निहाल हो उठे। भोर में मंगला आरती के बाद शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला देर रात तक अनवरत चलता रहा और मां का दरबार जयकारे से गूंजता रहा।

जगत जननी के धाम में शीश झुकाने के बाद भक्तों ने मंदिर परिसर में स्थित हवन कुंड की परिक्रमा कर सुख-समृद्धि की कामना की।

देवोत्थान एकादशी पर विंध्यधाम में भोर से लेकर देर रात तक दर्शन-पूजन करने के लिए भक्तों का रेला लगा रहा। गंगा स्नान करने के बाद माला-फूल, नारियल-चुनरी, रोली-रक्षा, लाचीदान-दीपक आदि टोकरी में लिए श्रद्धालु विंध्यधाम पहुंचे, जहां मां के भव्य स्वरूप का दर्शन कर निहाल हो उठे।
विज्ञापन


मंदिर में अनवरत बज रहे घंटा-घड़ियाल, शंख, नगाड़े एवं माता के जयकारे से पूरा मंदिर परिसर देवीमय हो रहा था।

विंध्याचल की न्यू वीआईपी और पुरानी वीआईपी गली सहित बच्चा पाठक की गली, पक्काघाट गली, जैपुरिया गली, सदर बाजार गली सहित कई अन्य गलियां व मार्ग आस्थावानों से पटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रसाद की दुकानों पर भक्तों के बीच 11 रुपये से लेकर 501 सौ रुपये तक के प्रसाद बेचे जा रहे थे। मंदिर के छत पर  वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजार्चन हो रही थी तो शहनाई और नगाड़े की धुन पर मुंडन संस्कार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed