सक्तेशगढ़। जनता इंटर कॉलेज बरगवां, कूबा में 69वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय (बालक/बालिका वर्ग) की कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुई। मुख्य अतिथि मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल व विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक मायाराम ने शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच राजगढ़ एवं नगर क्षेत्र की टीमों के बीच खेला गया। बालक वर्ग के विजेता अंडर- 14 जरगो एवं नगर के बीच हुआ इसमें जरगो विजेता रहा। अंडर- 17 नगर एवं अदलहाट के बीच खेला गया। इसमें नगर की टीम विजेता रही। अंडर- 19 गंगा एवं नगर के बीच खेला गया, इसमें विजेता गंगा उपविजेता नगर की टीम रही। बालिका वर्ग में अंडर- 14 नगर एवं गंगा के बीच खेला गया। इसमें नगर विजेता तथा उप विजेता गंगा की टीम रही। अंडर- 17 गंगा एवं नगर के बीच खेला गया, इसमें नगर की टीम विजेता रही। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक डॉ. कृष्ण कुमार सिंह, प्रधानाचार्य संजय सिंह, राजवन सिंह पटेल, अनिल सिंह (ग्रीन गुरु), सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।