{"_id":"67acefa853c012c49b03ff7a","slug":"jam-continued-from-noon-to-night-4-lakh-vehicles-passed-in-24-hours-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-129618-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: दोपहर से रात तक लगा रहा जाम 24 घंटे में गुजरे 4 लाख वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: दोपहर से रात तक लगा रहा जाम 24 घंटे में गुजरे 4 लाख वाहन
विज्ञापन
मिर्जापुर/जिगना। महाकुंभ से श्रद्धालुओं के पलट प्रवाह के कारण मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर बुधवार को भी लोगों को जाम से जूझना पड़ा। गैपुरा में दोपहर बाद से जाम लगना शुरू हुआ। पुलिस की मशक्कत के बाद भी जाम बढ़ता गया और रात तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। गैपुरा से रूट डायवर्ट करने के बाद भी राहत नहीं मिली। 24 घंटे में करीब चार लाख वाहन मिर्जापुर होते हुए वाराणसी की ओर गए और आए।
हाईवे पर बुधवार को दोपहर करीब 3 बजे से जाम लगना शुरू हो गया। कुछ ही देर में महोखर गांव के पास तक करीब तीन किलोमीटर वाहनों की कतारें लग गईं।
जाम से निजात के लिए पुलिस ने रूट डायवर्जन करते हुए प्रयागराज से वाराणसी, मध्य प्रदेश, बिहार, बंगाल, छत्तीसगढ़ की ओर जाने वाले वाहनों को गैपुरा से लालगंज की तरफ मोड़ा जा रहा था।
बावजूद इसके जाम समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा था। इसी तरह विंध्याचल में नटवा, अटल चौराहे और अष्टभुजा के पास स्थित टोल प्लाजा पर दोनों तरफ वाहनों की कतारें लगी रही। समाचार लिखे जाने तक जाम की समस्या बनी हुई थी।