फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Jalalpur: Wrestling flag wrested on par

जलालपुर: बराबरी पर छूटी झंडा कुश्ती

Sun, 31 Jan 2021 09:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 09:29 PM IST
विज्ञापन
Jalalpur: Wrestling flag wrested on par
जलालपुर। क्षेत्र में रविवार को कुश्ती का आयोजन किया गया। यहां कुश्ती इसलिए खास रही कि जहां दंगल का उद्घाटन जहां सपा नेता मनोज यादव ने किया तो वहीं समापन भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह व प्रधानमंत्री प्रचार प्रसार प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री ने किया।
विज्ञापन

कड़ाके के ठंड में पहलवानों के दांव पेचों ने कुश्ती प्रेेमियों को गर्मी का अहसास कराया। अंकों के लिए कुश्ती में चले दाव ने दर्शन का भरपूर मनोरंजन कराया। सात हजार रुपये का झंडा कुश्ती सुरेश यादव और भवानी के बीच खेला गया। बेहद उतार चढ़ाव भरे खेल में खिलाड़ी एक दूसरे पर पर हावी होने के लिए दव पेंच आजमाते रहे लेकिन निर्धारित समय तक जीत हार का फैसला नहीं हो सका। अतिरिक्त समय में भी दोनों खिलाड़ी एक दूसरे के खिलाफ दाव आजमाए लेकिन निर्धारित समय के बाद रेफरी ने खेल टाई घोषित कर दिया। इस वजह से सर्वश्रेष्ठ पहलवान का खिताब कोई हासिल नहीं कर सका। छह हजार रुपये की इनामी कुश्ती विनोद महराजगंज ने सतीश जमुआ को हराकर जीता। इस दौरान सुरेश गुप्ता, अवनीश त्रिपाठी, सर्वेश सिंह ठाकुर, आकाश सिंह, डॉक्टर मनोज चौबे ,सुमित उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed