फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Jackal attacked six villages in a single night, 10 injured

Mirzapur News: एक ही रात में सियार ने छह गांवों में बोला हमला, 10 घायल

Mon, 06 May 2024 03:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Jackal attacked six villages in a single night, 10 injured
पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र में एक ही रात में सियार ने छह गांवों में हमला बोलकर 10 लोगों को घायल कर दिया। सियार के हमले में घायल लोगों ने रविवार को सुबह पीएचसी पहुंचकर उपचार कराया। सियार के हमले से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

सियार के हमले में ककरद निवासी राम सजीवन (25), नंद कुमार (30), नम्रता (13), लालापुर निवासी राधिका (12), धनेश्वरी (45), पथरौर निवासी नितिन (13), गोहिया कला निवासी ललई यादव (42), राजेश कुमार (24), देवरी कटैया निवासी रामगोविंद (32), पिउरी निवासी बनवारी (69) घायल हो गए। सभी लोग गांव में अपने-अपने घर में शनिवार की रात सोए हुए थे। उधर, प्यास से बेहाल जंगली सियार पानी की खोज में गांव-गांव भटक रहा था। सियार किसी के दरवाजे तो किसी के आंगन में घुस जा रहा था। उस दौरान जो भी सामने आया, सियार ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। लालापुर निवासी राधिका ने बताया कि शनिवार की रात वे घर के आंगन में परिवार के सदस्यों के साथ सोई थीं। रात करीब 12 बजे सियार आंगन में रखा पानी पीने लगा। बर्तन की आवाज सुनकर नींद खुली तो कुत्ता समझकर भगाने पर सियार ने उन पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर घर के अन्य सदस्य जगे तो उन्हें भी घर में दौड़ाकर घायल कर दिया। पीएचसी पटेहरा के डाॅ. विभूति नारायण मिश्र ने बताया कि एक ही रात में छह गांवों के 10 लोगों को सियार ने काटा है। सभी काे उपचार कर घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed