{"_id":"68585071b487ec7621056c04","slug":"irrigation-department-stopped-traffic-due-to-creaking-bridge-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-135583-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सिंचाई विभाग ने दरकते पुल से आवागमन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सिंचाई विभाग ने दरकते पुल से आवागमन रोका
विज्ञापन
भांवा। राजगढ़ थाना क्षेत्र के लूसा गांव स्थित मुख्य घाघरा नहर पर करीब 70 साल पहले बना पुल दरकने लगा है। खतरे को देखते हुए खबर अमर उजाला में 26 मई के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी। इसका संज्ञान लेते हुए सिंचाई विभाग ने रविवार को पुल से चार पहिया वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी है।
मिर्जापुर-सोनभद्र संपर्क मार्ग से लूसा गांव को जोड़ने वाली सड़क मुख्य घाघर नहर पर बने पुल से जाती है। पुल के जर्जर होने के कारण हादसे का खतरा बढ़ गया है। इसको देखते हुए अमर उजाला ने आगाह किया था। अब सिंचाई विभाग ने चार पहिया समेत बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी है। किसान मायाशंकर पटेल का कहना है कि खेतों की जुताई और धान की नर्सरी डालने के लिए उन्हें तीन किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ेगा। गांव के किसान नक्खड़ पाल, रामनारायण पटेल, लक्ष्मी नारायण सिंह, जमुना पाल, नरोत्तम पाल, महेश पाल आदि ने जल्द से जल्द पुल का निर्माण कराने की मांग की है।
नहर प्रखंड के अवर अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि पुल पर चार पहिया समेत सभी बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर पुल का निर्माण कार्य कराया जाएगा।