फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Investigation is being done by getting the list of bikes from showrooms across the state.

Mirzapur News: प्रदेश भर के शोरूम से बाइकों की लिस्ट निकलवा कर की जा रही छानबीन

Tue, 19 Sep 2023 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Investigation is being done by getting the list of bikes from showrooms across the state.
मिर्जापुर। कैश वैन लूट व हत्या मामले की जांच में जुटी पुलिस और एसटीएफ की टीम अपराधियों की सुरागकसी में लगी है पर अभी भी उनके हाथ कुछ नहीं लग सका है। टीमें घटना में प्रयुक्त बाइकों की तलाश कर रही है। इसके लिए पूरे प्रदेश से इस तरह बाइकों की खरीद करने वालों की सूची निकालकर उनकी जांच की जा रही है। जिससे की पता चल सके कि घटना में प्रयुक्त बाइक किसकी है। अब तक एक हजार बाइक की जांच भी की जा चुकी है।
विज्ञापन

कैश वैन लूट हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस टीम ने पहले सीसी टीवी और सर्विलांस के जरिए मोबाइल नंबर के प्रयोग आदि की छानबीन की। पुुलिस ने कई संदिग्धों को उठाया, पर पुलिस को अभी अपराधियाें के बारेे में कोई पुख्ता सुबूत हाथ नहीं लग सका है। पुलिस अपराधियों तक पहुंचने के लिए हर पहलू को खंगाल रही है। जिससे कि पुलिस को अपराधियों के बारे में कोई जानकारी मिल सके। घटना में काली व लाल रंग की अपाचे आरटीआर 160 सीसी और डार्क आरेंज रंग राइडर कंपनी की बाइक का प्रयोग हुआ था। मामले में पुलिस प्रदेश में स्थित कंपनी के शोरुम से घटना में प्रयोग बाइक की लिस्ट निकलवा रही है। अपाचे बाइक पर आगे और पीछे अलग नंबर प्लेट लगा था। नंबर प्लेट फर्जी पाया गया। बाइक के माडल और रंग के आधार पर उसकी छंटनी की जा रही है। उसके बाद जिन लोगाें ने इस तरह की बाइक को खरीदा है। उनकी सूची निकलवाकर छानबीन की जा रही है। प्रदेश भर में हजाराें बाइक की सूची मिली है। इसमें अब तक एक हजार बाइक की जांच भी की जा चुकी है। सत्यापन किया जा रहा है कि बाइक किसकी है। अभी बाइक कहां है। जिसकी बाइक है, उसके बैकग्राउंड का भी पता किया जा रहा है। बिहार और मध्य प्रदेश की पुलिस से भी शोरुम से इस तरह के बाइक की जानकारी कराई जा रही है।
विज्ञापन

.....
मुठभेड़ में पकड़े गए बिहार के अपराधी के कनेक्शन की भी जांच
मिर्जापुर। कुछ दिन पहले कछवां थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने बिहार के एक इनामी अपराधी को मुठभेड़ में पकड़ा था। पुलिस लूट मामले में इस अपराधी के कनेक्शन और गैंग की भी जांच कर रही है। कछवां पुलिस ने 10 सितंबर की रात को 25 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में पकड़ा था। बदमाश ने पुलिस पर फायर किया था तो पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में उसके बाएं पैर में गोली लगी थी। अमित सिंह चौधरी निवासी कुराइच थाना सासाराम टाउन जिला रोहतास बिहार को पुलिस ने पकड़ा था। पुलिस लूट मामले में इस आरोपी की भी जांच कर रही है। यह भी आशंका है कि कहीं उसके साथियों ने तो बदला लेने के लिए लूट की घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

............................................................
कौशांबी में कैश वैन लूट का प्रयास करने के लिए मिर्जापुर के आरोपियों से पूछताछ
मिर्जापुर। कैश वैन लूट हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पुलिस कौशांबी में कैश वैन लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों से पूछताछ कर रही है। कौशांबी में दिसंबर 2019 में कैश वैन पर बम फेंक कर लूट की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया गया था। जिसमें कैश वैन चालक की सूझबूझ से लूट होने से बची थी। जिसके बाद पुलिस ने घेरेबंदी कर मुठभेड़ में पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ लिया था। कौशांबी घटना में पकड़े गए आरोपी से पूछताछ करने पर मिर्जापुर के रहने वाले भी घटना में लिप्त पाए गए। कौशांबी लूट घटना का प्रयास करने वाले आरोपियों से मिर्जापुर पुलिस पूछताछ कर रही है। कौशांबी लूट प्रयास मामले में कैश वैन कंपनी में पूर्व में काम करने वाला कर्मचारी भी शामिल था। इस हिसाब से यह हो सकता है कि मिर्जापुर की घटना में भी कहीं कैश वैन कंपनी का कोई पुुराना कर्मचारी तो नहीं शामिल है। वैसे पुलिस कैश वैन कंपनी में काम कर चुके हर व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। जिससे अपराधियों का पता चल सके। बता दें कि कौशांबी लूट कांड प्रयास मामले में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ही कौशांबी में तत्कालीन एसपी थे। उनके निर्देशन में ही लूट का प्रयास करने वाले आरोपी पकड़े गए थे। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि कौशांबी लूट कांड का प्रयास करने वाले आरोपी जो मिर्जापुर के रहने वाले थे। उनसे भी पूछताछ किया गया है।
............................................................
बिहार के संदिग्ध समेत दो से गहन पूछताछ
मिर्जापुर। कैश वैन लूट कांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम वैसे तो प्रदेश भर में छापेमारी व दबिश देकर पांच हजार से अधिक लाेगों से पूछताछ कर चुकी है, पर उनसे अपराधियों के बारे में खास बात पता नहीं चल सकी है। बिहार,मध्य प्रदेश, जौनपुर, प्रयागराज आदि स्थानों पर छापेमारी कर रही पुुलिस टीम ने बिहार एक एक संदिग्ध समेत दो को पकड़कर पूछताछ कर रही हैै। फिलहाल अभी पुलिस को उससे कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका है।
...............................
ट्रेन से तो नहीं भागे बदमाश, माेबाइल नंंबर से सर्विलांस कर रही जांच
मिर्जापुर। घटना के बाद पुलिस को एलर्ट किया गया था, जिसके बाद जोन के हर जिले में चेकिंग अभियान शुरु हो गया था। जिससे आशंका यह भी जताई जा रही है कि कहीं बदमाश गैर जिले के रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार होकर तो नहीं भाग गए। फिलहाल सर्विलांस की टीम सिटी कार्ट के बाद मोबाइल से बात कर रहे सफेद पैंट सर्ट पहने बदमाश के मोबाइल नंबर की तलाश कर रही है। इस नंबर के जरीए पुलिस अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
.................................................
कैश की भी की जा रही जांच
मिर्जापुर। लूट की घटना में कैश वैन के कैशियर पवन यादव के मुताबिक कैश बाक्स में 35 लाख रुपये था, पर पुलिस की ओर से अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि कैश बाक्स में कितना रुपया था। पुलिस एलआईसी और कैश वैन के कर्मचारियों से पूछताछ कर कैश मेमो की जांच कर रही है। जिससे पता चले कि कितना पैसा लेन-देन हुआ।

मिर्जापुर। एक्सिस बैंक लूट कांड का तत्काल खुलासा करने व लूट कांड में मृत गार्ड स्व. जय सिंह के परिजनों को सरकारी सहायता मुहैया कराने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी 19 सितंबर को कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपेंगी। यह जानकारी आम आदमी पार्टी के महासचिव दिलीप सिंह गहरवार ने दी।
चील्ह। थाना क्षेत्र के चील्ह गांव में सोमवार को गार्ड जय सिंह के आवास पर पहुंच कर नर्वदेश्वर महादेव ट्रस्ट बेलखारिया का पूरा के प्रबंधक अमिताभ पांडे ने कैश वैन लूट कांड में मारे गए मृतक गार्ड जय सिंह के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया। आर्थिक मदद के रुप में पांच हजार रुपये का चेक उनकी पत्नी सचिता देवी को प्रदान किया। अमिताभ पांडे ने कहाकि योगी सरकार से मांग करते हैं कि मृतक गार्ड के परिवार को एक करोड़ रुपये आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। एक सरकारी नौकरी दी जाय। इस अवसर पर सवर्ण महासभा के प्रदेश महा सचिव साधु तिवारी, नरेश चौधरी, श्रीकांत मिश्रा, राजेंद्र विश्वकर्मा, अमन विश्वकर्मा आदि रहे।
मिर्जापुर। लूट कांड का खुलासा करने के लिए कई टीमें लगी है। सुबह सभी टीमों के साथ बैठक कर या वीडियो काल से बात किया जाता है। इसके बाद टीमें अपने-अपने कार्य में लग जाती है। रात को छानबीन में जो कुछ मिलता है। उस पर अधिकारी रणनीति बनाते है।


टीमें दिन रात लगकर छानबीन कर रही हैं। हजारों लोगों से पूछताछ की गई। कई नए सीसी टीवी फुटेज मिले हैं। उसकी जांच की जा रही है। छानबीन में अपराधियों के बारे में कुछ बातें पता चली है। उस पर काम किया जा रहा है। पूरी कोशिश है कि अपराधियों को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाए। अभिनंदन, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed