{"_id":"6aece4f049fc5dab8f0870dd","slug":"international-symposium-on-bird-health-and-behavior-at-bhu-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-164521-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बीएचयू में पक्षियों के स्वास्थ्य और व्यवहार पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बीएचयू में पक्षियों के स्वास्थ्य और व्यवहार पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी
राजीव गांधी दक्षिणी परिसर पक्षियों के स्वास्थ्य व व्यवहार विषय पर आयोजित गोष्ठी में शामिल अति
Link Copied
मिर्जापुर। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में बृहस्पतिवार को पशुधन उत्पाद प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से पक्षियों के स्वास्थ्य व व्यवहार विषय पर एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें करीब 200 विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों ने प्रतिभाग किया। विशेषज्ञों ने पक्षियों और विदेशी पशुओं के स्वास्थ्य, व्यवहार, रोगों की पहचान और उपचार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
विज्ञापन
संगोष्ठी में नीदरलैंड के पक्षी विशेषज्ञ डॉ. जान हूइमेइजर ने पक्षियों के स्वास्थ्य, व्यवहार और वैज्ञानिक देखभाल के विभिन्न पहलुओं पर व्याख्यान दिया। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय अनुभव भी साझा किए। विशिष्ट पशु विशेषज्ञ डॉ. निहार जयकर ने विदेशी पशुओं में होने वाले सामान्य रोगों, उनकी पहचान, रोकथाम और प्रभावी स्वास्थ्य प्रबंधन के बारे में बताया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. सौरभ करुणामय, डॉ. धनंजय कुमार और डॉ. दीपान्विता भट्टाचार्य ने किया। कार्यक्रम पशु चिकित्सा व पशु विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता डॉ. अमित राज गुप्ता के मार्गदर्शन में हुआ। संचालन पशुधन उत्पाद प्रौद्योगिकी विभाग की प्रभारी डॉ. जुबेदा बेगम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।