फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Interaction with administration is positive,

प्रशासन से बातचीत सकारात्मक, जारी रहेगा किसानों का प्रदर्शन

Thu, 05 Mar 2020 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Interaction with administration is positive,
कलेक्ट्रेट सभागार में किसानों के साथ बैठक करते डीएम सुशील कुमार पटेल। - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। रेलवे अधिग्रहण में किसानों की फसल रौंदने और लाठी चार्ज के विरोध में किसानों के प्रदर्शन के बाद बुधवार को कलेक्ट्रट में डीएम सुशील कुुमार पटेल और एसपी डा. धर्मवीर सिंह के साथ प्रदेश स्तरीय किसान नेताओं ने बैठक किया। इसमें प्रशासन ने किसान नेताओं की समस्याओं को सुनकर उसके निस्तारण का आश्वासन दिया। बैठक के बाद किसान नेता अदलहाट के जादोपुर गांव पहुंच कर किसानों का दर्द साझा किए।
विज्ञापन

अदलहाट, क्षेत्र के कुंडाडीह जादवपुर गांव में भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन व राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र मलिक बुधवार को घटनास्थल पर पहुंच कर रेलवे चौड़ीकरण में कार्यदायी संस्था द्वारा किसानों की रौंदी गई फसलों को देखा और पीड़ित किसानों का आंसू पोछा। राजीवीर सिंह जादौन ने किसानों के धैर्य व साहस का बखान करते हुए कहा कि निहत्थे किसानों पर बरसाई लाठियों के बाद भी यहां के किसानों ने शांति का परिचय दिया है। आगे भी इस आंदोलन में शांति बनाए रखने की अपील की। कहा कि जिलाधिकारी से बात की है। उनके पास मेरे द्वारा पूछे गए प्रश्नों का कोई उत्तर नहीं था। शासन द्वारा की गई कमी को उन्होंने स्वीकार किया। भाकियू के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र मलिक ने किसानों से समस्या के समाधान तक शांतिपूर्ण व अहिंसक क्रमिक अनशन जारी रखने की बात कही। प्रत्येक घरों से एक व्यक्ति को नौकरी देने।कहाकि उचित मुआवजा देने के साथ-साथ सभी को 12 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा देने की मांग प्रशासन से की। नियमों के अनुसार 60 दिन के नोटिस के बाद ही कब्जा दखल लिया जाता है, जो प्रशासन द्वारा नहीं किया गया है। बैठक में निर्णय लिया गया की शिव मंदिर प्रांगण में किसान यूनियन के आवाह्नन पर गुरुवार से किसानों काप्रदर्शन व अनशन चालू होगा। रेलवे कॉरिडोर से पीडड़ित कुंडाडीह,जादोपुर,गोरखपुर, करहट सहित 12 गांव के किसान इस वर्ष होली न मनाए जाने का भी निर्णय लिया। इस अवसर पर प्रभारी मीडिया सेल जिमेंद्र अहलावत, मंडल अध्यक्ष प्रह्लाद सिंह, जिलाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह, देवेंद्र पटेल, धर्मेन्द्र सिंह, महेन्द्र सिंह, विजय सिंह, प्रभावती देबी,बिहारी,श्याम किशन,नंदा,जगदीश,राम सखी ,पप्पू सिंह, रमेश सिंह, राजेश सिंह, प्यारे लाल,अशोक सिंह, संजय सिंह, कोतवाली देबी,राजकुमार,प्रेम सिंह, प्रदीप,शकुंतला देबी सहित सैकड़ो किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed