फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Integral Humanism is an invaluable heritage of Indian thought: Vandana Singh

एकात्म मानववाद भारतीय चिंतन की अमूल्य धरोहर : वंदना सिंह

Thu, 12 Feb 2026 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Integral Humanism is an invaluable heritage of Indian thought: Vandana Singh
भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर बुधवार को लोगों ने उन्हें नमन किया। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संकाय भवन स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। अधिकारियों, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद भारतीय चिंतन की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के समन्वित विकास की परिकल्पना प्रस्तुत की।
विज्ञापन

वित्त अधिकारी आत्म प्रकाश धर द्विवेदी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने आर्थिक दृष्टि से अंत्योदय और आत्मनिर्भरता पर विशेष बल दिया।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय का जीवन अनुशासन, संगठन और राष्ट्र समर्पण का आदर्श उदाहरण है। इस अवसर पर प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. राजेश शर्मा, प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. हरिओम त्रिपाठी, प्रो. गिरधर मिश्रा, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. वनिता सिंह, डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. अंकित कुमार सिंह, डॉ. ममता सिंह, डॉ. अनुराग मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

जलालपुर में भाजपा की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। जनहित महाविद्यालय में संगोष्ठी आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक और प्रमुख राष्ट्रवादी विचारक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मातृभूमि के अनन्य उपासक पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया। मूल्यों पर आधारित उनके सिद्धांत और विचार देश की हर पीढ़ी के लिए पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed