फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Instructions to complete the preparations for Vindhyachal fair by 14

विंध्याचल मेले की तैयारियां 14 तक पूरा करने के निर्देश

Fri, 09 Oct 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Instructions to complete the preparations for Vindhyachal fair by 14
विंध्याचल के बरतर तिराहे पर स्थित प्रस्तावित हैलीपेड का निरीक्षण करते डीएम सुशील कुमार पटेल। - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर/विंध्याचल। शारदीय नवरात्र पर विंध्याचल में मेला लगेगा या नहीं, इसको लेकर शासन से भले ही कोई गाइडलाइन या स्पष्ट निर्देश नहीं आया हो पर प्रशासन की तैयारियों को देखकर यही लग रहा है कि इस बार भी श्रद्धालुओं को विंध्यवासिनी मंदिर परिसर व आस पास वहीं भव्यता देखने को मिलेगी। साथ ही भक्तों की श्रद्धा, दर्शन पूजन व मेले की तैयारियों पर कोरोना का विशेष असर नहीं पड़ेगा। इससे श्रद्धालु और विंध्यवासियों में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन

संभावित शारदीय नवरात्र मेले की तैयारी को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल की अध्यक्षता में विंध्याचल स्थित प्रशासनिक भवन में अधिकारियों के साथ बैठक कर मेला की तैयारियों की प्रगति के बारे में जानकारी ली। इसके बाद जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ ही मेला क्षेत्र, विंध्याचल के गलियों, गंगा घाट पर भ्रमण कर निरीक्षण किया। तैयारी पूरी करने की डेटलाइन 14 अक्तूबर तय की। कहा कि सभी कार्य तय सीमा के अंदर हर हाल में पूरा कर लिया जाए। बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि विंध्याचल नवरात्र मेले के लिए बिजली, पानी, साफ-सफाई, गंगा घाटों पर सुरक्षा के दृष्टिगत बैरीकेडिंग से लेकर खाद्य आपूर्ति व यातायात इत्यादि की व्यवस्था चाक चौबंद की लिया जाये। उन्होंने कहा कि बिजली, प्रकाश व्यवस्था, सड़कों की मरम्मत, हैंडपमपों का मरम्मत, तीनों मंदिरों पर प्रकाश व्यवस्था आदि का कार्य अधिकतम 14 अक्तूबर तक पूर्ण करा लिया जाए।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र मेला 17 अक्तूबर से प्रारंभ होकर 25 अक्तूबर तक चलेगा। बैठक में जिलाधिकारी ने पूरे मेला क्षेत्र में, धाम क्षेत्र की गलियों में सफाई व्यवस्था दोनों पहर कराए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने, अस्थाई पेयजल व्यवस्था के लिए पानी के टैंकर की उपलब्धता बनाए रखने, नालों की सफाई तथा पर आवागमन के लिये अस्थाई पुल, महिलाओं के कपड़ा बदलने का स्थान घाटों पर प्रकाश व्यवस्था, कूड़ा कचरा उठाये जाने, मुख्य मंदिर की ओर जाने वाले सभी प्रमुख मार्गो और गलियों में प्रकाश व्यवस्था कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार अष्टभुजा पहाड़ी तथा कालीखोह मंदिर पर जाने वाले रास्तों पर प्रकाश व्यव्स्था सुनिश्चित कराने के लिये संबंधित विभाग को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने नगर पालिका व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि नवरात्र मेले के दौरान कहीं भी कोई मवेशी घूमता हुआ दिखलाई न दे। जिलापूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया गया कि पूरे मेला क्षेत्र में खाद्य सामग्रियों की व्यवस्था तथा सस्ते दर पर पूड़ी सब्जी की दुकानें लगायी जाएं।
ज्यादा पार्किंग शुल्क वसूला तो खैर नहीं
जिलाधिकरी ने कहा कि वाहन स्टैंडों पर मनमाने ढंग से वसूली करने कार्रवाई होगी। इसके लिए रेट बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। बैठक में प्रभारी पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह, नगर मजिस्ट्रेट जगदंबा सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी सहित संबंधित विभाग के अधिकारी और पंडा समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
गंगा किनारे होगा अस्थाई शौचालयों का निर्माण
मिर्जापुर। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को निर्देशित करते हुए कहा कि गंगा किनारे अस्थाई शौचालयों का निर्माण कराया जाए। महिलाओं के वस्त्र बदलने के लिए टेंट की व्यवस्था कराया जाए। गंगा नदी के किनारे अस्थाई विद्युत प्रकाश की व्यवस्था कराया जाए। दो मोटर बोट और गोताखोर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि किसी विषम स्थिति में इसका तुरंत उपयोग किया जा सके। गंगा के पानी में स्थान निर्धारित गहराई तक ही बैरीकेडिंग की जाये ताकि यात्री गहरे पानी में न जाने पाएं।
अवैध कनेक्शन काटे जाएं
बैठक में विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया कि अवैध कनेक्शन या कटिया मार कर विद्युत उपयोग करने वालों का कनेक्शन काट दिया जाए। जर्जर और पुराने तारों को मेला प्रारंभ होने से पूर्व ठीेक कर लिया जाए ताकि अबाध गति से विद्युत आपूर्ति होती रहे।

मेले में बनेंगे अस्थाई कार्यालय
मेले में नगर पालिका और विंध्य विकास परिषद के अस्थाई कार्यालय बनाने के निर्देश भी दिए। इसमें अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका तथा विंध्य विकास परिषद के अधिकारियों को मेला क्षेत्र में अस्थाई कार्यालय खोले जाने तथा अधिकारियों, कर्मचारियों की 24 घंटे शिफ्टवार तैनाती किए जाने को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed