फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Instructions for action on absentee bankers in the meeting

बैठक में अनुपस्थित बैंकर्स पर कार्रवाई के निर्देश

Mon, 19 Oct 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Instructions for action on absentee bankers in the meeting
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्म निर्भर योजना, खादी ग्रामोद्योग एवं जिला उद्योग केंद्र, मनरेगा में संचालित रोजगार परक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैंकर्स के साथ होने वाली इस बैठक में पूर्व सूचना के बाद भी 10 बैकों से कोई प्रतिनिधि नहीं आने पर उनपर कार्रवाई के लिए प्रबंधक लीड बैंक को निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने कहा कि उच्चाधिकारियों को पत्राचार कर अवगत कराया जाए।
विज्ञापन

अनुपस्थित बैंकों में बंधन बैंक, कैशपार फाइनेन्स, सेंट्रल बैंक आफ इंडिया, आईसीआईसीआई, आईडीबीआई बैंक, इंडियन ओवर सीज बैंक, यूको बैंक, यूनियन बैंक, उत्कर्ष फाइनेन्स और जिला सहकारी बैंक के प्रतिनिधि अनुपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्म निर्भर निधि योजना केंद्र एवं प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में एक है। इसमें लंबित प्रार्थना पत्रों को बैंकर्स दो दिन के अन्दर स्वीकृत प्रार्थना पत्रों को वितरण सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने सभी ईओ से कहा कि बैंक से सम्पर्क स्थापित कर निस्तारण कराया जाये। उन्होंने ईओ से कहा कि निकायोें द्वारा शासन से प्राप्त लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत रजिस्ट्रेशन किया जाए तथा निकाय द्वारा यह प्रमाण पत्र दिया जाये कि रजिस्ट्रेशन के लिए कोई पथ विक्रेता उनके निकाय क्षेत्र में अवशेष नहीं है। बैठक में जिलाधिकारी ने बैकों के प्रतिनिधियों से कहा कि खादी ग्रामोद्योग विभाग एवं जिला उद्योग केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं में लम्बित प्रार्थना पत्रों को एक सप्ताह के अन्दर निस्तारण कर लाभार्थियों को ऋण मुहैया कराया जाये। बैठक में एलडीएम, उपायुक्त उद्योग, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी जवाहर लाल, उपायुक्त मनरेगा डा. घनश्याम गुप्ता, के अलावा सभी बैंक के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पारदर्शिता के साथ करें नहरों की सिल्ट सफाई
जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नहरों की सफाई को लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की गयी। इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि नहरों/नालों की सिल्ट सफाई का कार्य विशेष अभियान चलाकर पूर्ण पारदर्शिता, गुणात्मता एवं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित कराया जाये। सिल्ट सफाई तथा नहरों नालों पर बने पुल/पुलियों की मरम्मत भी अभियान के तहत कराने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने कहा कि इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। बैठक में अधिशासी अभियंता सिंचाई वैभव सिंह, किसान यूनियन के पदाधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed